Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल बजट जनविरोधी और आम जनता के खिलाफ : इंदु गोस्वामी

Summer express, धर्मशाला |  राज्यसभा सांसद इंदु वाला गोस्वामी ने हिमाचल प्रदेश सरकार के बजट को निराशाजनक और आम जनता के हितों के खिलाफ करार दिया है। सांसद ने कहा कि सरकार पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने का दावा करती है, लेकिन बजट में पर्यटन और परिवहन क्षेत्रों को पर्याप्त धनराशि नहीं दी गई, जिससे राज्य का पर्यटन उद्योग और इससे जुड़े व्यवसायियों तथा पेशेवरों को नुकसान होगा।

गोस्वामी ने आरोप लगाया कि सुक्खू सरकार ने बजट में सामाजिक सेवाओं की अनदेखी की है। उनके अनुसार वृद्धावस्था, अपंग और विधवा पेंशन का समय पर वितरण सुनिश्चित नहीं किया गया है, जिससे समाज के सबसे कमजोर वर्गों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

सांसद ने यह भी कहा कि सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण और ग्रामीण विकास योजनाओं के लिए आवंटित धन राशि नगण्य है। देश के सबसे बड़े ग्रामीण प्रधान राज्य में ग्रामीण क्षेत्रों की उपेक्षा सत्तारूढ़ दल की प्राथमिकताओं को दर्शाती है। इसके अलावा, बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार सृजन के प्रभावी प्रयास बजट में दिखाई नहीं दिए।

इंदु वाला गोस्वामी ने सरकार पर सरकारी धन की फिजूलखर्ची, भ्रष्टाचार और अनावश्यक व्यय के आरोप भी लगाए। उन्होंने सख्त कदम उठाने, खर्च को नियंत्रित करने और धन का उचित उपयोग सुनिश्चित करने की सलाह दी। सांसद ने कहा कि केवल अफसरों और राजनेताओं के वेतन में अस्थायी कटौती जनता की आंखों में धूल झोंकने जैसा है, जबकि व्यापक जनहित में ठोस कदम उठाना आवश्यक है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.