Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

टटीरी गीत विवाद: हरियाणा पुलिस का बड़ा एक्शन, 857 लिंक हटाए

Summer Express,चंडीगढ़ | हरियाणा में सिंगर बादशाह के विवादित गीत ‘टटीरी’ को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई तेज कर दी है। राज्य पुलिस अब तक इस गीत से जुड़े कुल 857 ऑनलाइन लिंक हटवा चुकी है। इनमें 154 वीडियो और 703 शॉर्ट वीडियो शामिल हैं। यह कार्रवाई विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ समन्वय कर कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, गीत में महिलाओं और नाबालिगों के खिलाफ आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है, जिसके चलते इसे हटाने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। संबंधित डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी कर गीत के सभी वर्जन हटाने के निर्देश दिए गए हैं।

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने स्पष्ट कहा कि महिलाओं और बच्चों की गरिमा के खिलाफ किसी भी तरह की सामग्री को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर निगरानी और भी मजबूत की गई है।

डीजीपी ने यह भी कहा कि राज्य सरकार के नेतृत्व में सुरक्षित और जिम्मेदार डिजिटल माहौल सुनिश्चित करने के लिए पुलिस और प्रशासन लगातार प्रयासरत हैं।

वहीं, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शिबास कविराज ने चेतावनी दी है कि प्रतिबंधित गीत पर रील या अन्य वीडियो बनाकर साझा करने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट्स बंद किए जा सकते हैं और बार-बार नियमों का उल्लंघन करने वालों पर केस दर्ज किया जाएगा।

यह मामला पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित साइबर थाने में दर्ज किया गया है। पुलिस टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं और गीत के प्रसार में शामिल लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे ऐसे आपत्तिजनक कंटेंट को न तो साझा करें और न ही उसे बढ़ावा दें। किसी भी संदिग्ध सामग्री की तुरंत सूचना पुलिस को देने को कहा गया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

डॉ. महिंद्र शर्मा ने बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम के लिए 1.01 करोड़ रुपये दान किए

Summer express /ऊना, राकेश -:हिमाचल प्रदेश के उद्योगपति और समाजसेवी डॉ. महिंद्र शर्मा ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार हेतु बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति को 1 करोड़ 1 लाख रुपये का दान दिया है। यह राशि उन्होंने केदारनाथ मंदिर परिसर में समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी को औपचारिक रूप से चेक के माध्यम से सौंपी। डॉ....
Summer Express - कुरुक्षेत्र में सड़क हादसा: सब्जी विक्रेता की मौत, तेज रफ्तार वाहन टक्कर मारकर फरार

कुरुक्षेत्र में सड़क हादसा: सब्जी विक्रेता की मौत, तेज रफ्तार वाहन टक्कर मारकर फरार

Summer express, कुरुक्षेत्र  | कुरुक्षेत्र में दिल्ली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक सब्जी विक्रेता की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहन ने रेहड़ी को टक्कर मार दी, जिससे रेहड़ी चालक रामेश्वर मेहतो की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का टायर उनके...
Summer Express - हरियाणा में मिड-डे मील सुधार के लिए शिक्षकों को बनाया जाएगा मास्टर ट्रेनर, बढ़ेगी भोजन की गुणवत्ता

हरियाणा में मिड-डे मील सुधार के लिए शिक्षकों को बनाया जाएगा मास्टर ट्रेनर, बढ़ेगी भोजन की गुणवत्ता

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में मिड-डे मील व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नई पहल शुरू की गई है, जिसके तहत अब पहले शिक्षकों को मास्टर ट्रेनर के रूप में तैयार किया जाएगा। ये प्रशिक्षित शिक्षक आगे कुक-कम-हेल्पर को पोषण, स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी प्रशिक्षण देंगे, जिससे स्कूलों में बच्चों को मिलने वाले भोजन की...
Summer Express - कनाडा में लुधियाना की युवती की संदिग्ध मौत

कनाडा में लुधियाना की युवती की संदिग्ध मौत

Summer express, लुधियाना   | कनाडा के ओंटारियो प्रांत में लुधियाना की 26 वर्षीय युवती अनमोलदीप कौर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतका लुधियाना के अकालगढ़ सुधार बाजार स्थित नई बस्ती की रहने वाली थी। जानकारी के अनुसार, वह जॉर्जियन कॉलेज, बैरी और अपने घर के बीच स्थित एक पार्क में टहलने गई...
Summer Express - आप को बड़ा झटका: राघव चड्ढा समेत तीन राज्यसभा सांसद भाजपा में शामिल

आप को बड़ा झटका: राघव चड्ढा समेत तीन राज्यसभा सांसद भाजपा में शामिल

Summer express, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ा राजनीतिक झटका देते हुए उसके तीन राज्यसभा सांसद शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। इनमें राघव चड्ढा प्रमुख नाम हैं। इस घटनाक्रम को पार्टी नेतृत्व, खासकर अरविंद केजरीवाल के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार, राघव चड्ढा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.