Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सुजानपुर में भारतीय वायु सेना के हॉक विमानों का रोमांचक रिहर्सल

Summer express, सुजानपुर  | सुजानपुर टिहरा का आसमान मंगलवार को भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमानों की गर्जना से गूंज उठा। 25 और 26 मार्च को प्रस्तावित एयर शो से पहले चार हॉक विमानों ने अधिकारियों की निगरानी में भव्य रिहर्सल की। रिहर्सल के दौरान विमानों ने सुजानपुर के आसमान में विभिन्न एरोबेटिक करतबों का अभ्यास करते हुए शानदार उड़ान भरी।

सैनिक स्कूल की प्रधानाचार्य एवं वायु सेना की वरिष्ठ अधिकारी ग्रुप कैप्टन रचना जोशी ने बताया कि ये चार हॉक विमान चंडीगढ़ से उड़ान भरकर सुजानपुर पहुंचे। रिहर्सल के दौरान पायलटों ने क्षेत्रीय नक्शा तैयार किया ताकि मुख्य आयोजन के दिन प्रदर्शन अधिक सटीक और आकर्षक हो। उन्होंने कहा कि सुजानपुर का भौगोलिक क्षेत्र चुनौतीपूर्ण है, इसलिए विशेष अभ्यास किया गया।

एयर शो में वायु सेना की प्रसिद्ध सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम भी भाग लेगी। टीम के नौ विमान मैदान के ऊपर आसमान में दर्शकों को हैरतअंगेज करतब दिखाएंगे। इसके अलावा, एयर शो के लिए कमेंट्री की तैयारी भी पूरी कर ली गई है। ग्रुप कैप्टन रचना जोशी ने बताया कि विमानों की उड़ान चंडीगढ़ और आदमपुर स्थित एयर फोर्स स्टेशनों से होगी।

उन्होंने कहा कि पहाड़ी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सभी अभ्यास सुरक्षा और रोमांच दोनों को सुनिश्चित करने के लिए किए गए हैं। आयोजन के दौरान प्रशासन की ओर से भी पूरा सहयोग दिया जा रहा है। दर्शकों को यह प्रदर्शन यादगार और सुरक्षित अनुभव देने का प्रयास किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फायर एनओसी के नाम पर रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, नारनौल का फायरमैन 20 हजार रुपये लेते गिरफ्तार

Summer express, नारनौल |   हरियाणा के नारनौल में फायर एनओसी जारी करने के नाम पर रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) की रेवाड़ी इकाई ने फायर स्टेशन में तैनात फायरमैन संदीप यादव को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के...

बहादुरगढ़ डंपिंग स्टेशन पर अव्यवस्था देख भड़की चेयरपर्सन, अधिकारियों-ठेकेदार को लगाई फटकार

Summer express, बहादुरगढ़ | बहादुरगढ़ नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने नया गांव स्थित डंपिंग स्टेशन का औचक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कूड़े के वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए कि...

रोहतक में धरने की चेतावनी, जिला पार्षद जयदेव डागर ने केंद्र सरकार को दिया 7 दिन का अल्टीमेटम

Summer express, रोहतक |  रोहतक जिला परिषद के सदस्य जयदेव डागर ने आंदोलनकारियों के खिलाफ हो रही कथित प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अगले सात दिनों के भीतर आंदोलन से जुड़े लोगों पर कार्रवाई नहीं रोकी गई, तो वह रोहतक में अनिश्चितकालीन धरना शुरू...

फर्जी पुलिस अफसर बनकर SHO पर बनाया दबाव, गुरुग्राम पुलिस ने दबोचा

Summer express, गुरुग्राम , अनुज पांचाल | गुरुग्राम में पुलिस अधिकारी बनकर रौब झाड़ने का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पत्नी के शोरूम की बिजली दोबारा चालू कराने के लिए एक व्यक्ति ने खुद को हिमाचल प्रदेश पुलिस का एसपी बताकर गुरुग्राम पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस की...

फरीदाबाद सड़क हादसे में 23 वर्षीय म्यूजिक कंपोजर की मौत, पुलिस-एम्बुलेंस में देरी के आरोप

Summer express, फरीदाबाद , अनिल मंगला |फरीदाबाद के सेक्टर-28 में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय उभरते म्यूजिक कंपोजर सिद्धार्थ सूरी की मौत हो गई, जबकि उनका दोस्त साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि समय पर पुलिस और एम्बुलेंस की सहायता नहीं मिलने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.