Summer Express,बराड़ा | मुलाना पुलिस ने नेशनल हाईवे-344 स्थित ब्राह्मण माजरा गांव में एक होटल में फर्जी फूड सेफ्टी अधिकारी बनकर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों को जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा, जिसके बाद उन्हें रिमांड पर लिया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए युवक शुभम और गौरव जिला कुरुक्षेत्र के निवासी हैं। आरोप है कि उन्होंने हाल ही में ब्राह्मण माजरा स्थित एक होटल में खुद को फूड सेफ्टी अधिकारी बताकर पहुंचा और होटल में कथित खामियां बताकर संचालक को होटल सील करने की धमकी दी। डर के माहौल का फायदा उठाते हुए दोनों ने होटल संचालक से 25 हजार रुपये ठग लिए।
होटल संचालक की शिकायत के बाद मुलाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गहन जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। वर्तमान में पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।