Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ईरान-इस्राइल युद्ध का असर भारत में, सोनीपत-फतेहाबाद में पेट्रोल संकट गहराया

Summer Express,फतेहाबाद | ईरान और इस्राइल के बीच जारी संघर्ष का असर भारत में ईंधन आपूर्ति पर दिखने लगा है। गैस संकट के बाद अब पेट्रोल और डीजल की किल्लत से शहरों के पेट्रोल पंप प्रभावित हो रहे हैं।

सोनीपत शहर के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर को डिपो से पेट्रोल की सप्लाई नहीं आई। इसके बाद शाम से ही पंपों पर तेल डालवाने के लिए लंबी कतारें लग गईं। पेट्रोल पंप एसोसिएशन के प्रधान प्रविंदर खत्री ने बताया कि यदि सप्लाई देर तक नहीं आई, तो कई पंप पूरी तरह खाली हो जाएंगे।

सोनीपत जिले में इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, भारत पेट्रोलियम और जियो-बीपी के करीब 80 पेट्रोल पंप हैं। खत्री ने कहा कि ज्यादातर पंपों पर रोजाना डिपो से तेल आता है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से सप्लाई में बाधा आने के कारण कई पंप ड्राई होने के कगार पर हैं। कंपनी अधिकारियों से सप्लाई संबंधित जानकारी भी नहीं मिल पा रही है।

फतेहाबाद में भी शहर के मुख्य रोड स्थित पेट्रोल पंपों पर तेल का स्टॉक न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है। पंप संचालक ललित मेहता ने बताया कि यह समस्या स्थानीय नहीं, बल्कि कंपनियों द्वारा सप्लाई में कटौती के कारण उत्पन्न हुई है। फिलहाल पैनिक जैसी स्थिति नहीं है, लेकिन यदि डिपो से समय पर आपूर्ति नहीं हुई तो ईंधन संकट और गहरा सकता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और अंतरराष्ट्रीय तनाव के कारण ईंधन आपूर्ति प्रभावित हो रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.