Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जींद में बाल विवाह पर पुलिस की कार्रवाई, 16 वर्षीय लड़की की रुकवाई शादी

Summer express,जींद। जिले में बाल विवाह के खिलाफ पुलिस और प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग लड़की की शादी रुकवा दी। भिवानी रोड स्थित एक घर में 16 वर्षीय लड़की की शादी की रस्में चल रही थीं, तभी गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और दुर्गा शक्ति टीम ने मौके पर छापा मारकर पूरी प्रक्रिया को रोक दिया।

जानकारी के अनुसार, फतेहाबाद से आई बारात में करीब 250 मेहमान शामिल थे और ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न का माहौल बना हुआ था। बाराती नाच-गाना कर रहे थे और कई लोग भोजन भी कर चुके थे। इसी दौरान पुलिस के पहुंचते ही शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई और जश्न का माहौल अचानक शांत हो गया। मेहमान और बाराती मौके से निकलने लगे।

जांच के दौरान टीम के सदस्य रवि ने बताया कि लड़की के दस्तावेजों की जांच में उसकी उम्र 16 वर्ष पाई गई, जबकि दूल्हे की उम्र लगभग 25 वर्ष थी। कानून के अनुसार, लड़की की शादी के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित है। इस आधार पर पुलिस ने तुरंत शादी रुकवा दी और दोनों पक्षों को बाल विवाह निषेध कानून की जानकारी दी।

परिजनों ने बताया कि उन्होंने शादी की तैयारियों और मेहमानों के स्वागत में करीब 4 लाख रुपये खर्च किए थे, लेकिन पुलिस की कार्रवाई के चलते पूरी तैयारियां बेकार हो गईं। पुलिस ने स्पष्ट किया कि बाल विवाह कराना एक गंभीर अपराध है, जिसके तहत दोषियों को दो साल तक की कैद और एक लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है।

प्रशासन की समझाइश के बाद दोनों पक्षों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए लिखित में आश्वासन दिया कि लड़की के 18 वर्ष पूरे होने के बाद ही विवाह किया जाएगा। इसके बाद दूल्हा बिना दुल्हन के ही बारात लेकर वापस लौट गया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा और ऑस्ट्रेलिया के बीच शिक्षा, स्किल, इनोवेशन और निवेश के क्षेत्र में सहयोग की व्यापक संभावनाएं : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

summer express , चंडीगढ़ (अंकुर कपूर)। हरियाणा और ऑस्ट्रेलिया के बीच शिक्षा, उच्च शिक्षा, कौशल विकास, इनोवेशन और निवेश समेत कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं को लेकर चर्चा हुई। ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर फिलिप ग्रीन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों पक्षों के...

गुरुग्राम में डेढ़ लाख के लेनदेन पर खूनी खेल, पूर्व सैनिक ने PG संचालक को मारी गोली

summer express , गुरुग्राम। सेक्टर-14 के आचार्यपुरी इलाके में पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया। डेढ़ लाख रुपये की उधारी वापस लेने पहुंचे एक पूर्व सैनिक ने अपने परिचित पीजी संचालक के माथे पर लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल पीड़ित को परिजन अस्पताल लेकर...

कोटखाई में गैस संकट पर भाजपा का हल्ला-बोल, प्रशासन को 15 दिन का अल्टीमेटम

Summer express/शिमला /संजू -:कोटखाई में रसोई गैस की अनियमित सप्लाई को लेकर लोगों की परेशानी अब सियासी मुद्दा बन गई है। गैस सिलेंडर लेने के लिए लंबी कतारें, घंटों इंतजार और इसके बावजूद कई उपभोक्ताओं का खाली हाथ लौटना—इन समस्याओं को लेकर भाजपा ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को भाजपा नेता...

कांगड़ा में गिद्ध संरक्षण को बड़ी कामयाबी, वाइट-रम्प्ड वल्चर की बढ़ी मौजूदगी

Summer express/कांगड़ा, राहुल-:हिमाचल प्रदेश में गिद्धों के संरक्षण को लेकर किए जा रहे प्रयास अब सकारात्मक परिणाम दिखाने लगे हैं। कांगड़ा जिला संकटग्रस्त गिद्ध प्रजातियों के संरक्षण के लिहाज से महत्वपूर्ण क्षेत्र बनकर उभरा है। वन विभाग की ओर से किए गए सर्वे में यहां वाइट-रम्प्ड वल्चर की सबसे अधिक ज्ञात संख्या दर्ज की गई...

वर्ल्ड बैंक की टीम ने अखाड़ा बाजार और भूतनाथ क्षेत्र का किया निरीक्षण, पीरड़ी पुल का काम  पूरा करने के निर्देश

Summer express/कुल्लू-: जिला मुख्यालय कुल्लू में ब्यास नदी पर एक और डबल लेन पुल के निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। प्रस्तावित पुल के बनने से कुल्लू शहर को फोरलेन सड़क से सीधा जोड़ा जा सकेगा। इसी संभावित परियोजना को लेकर वर्ल्ड बैंक की टीम ने बुधवार को अखाड़ा बाजार और भूतनाथ क्षेत्र का...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.