Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला से अयोध्या आस्था ट्रेन रवाना, CM नायब सैनी ने दिखाई हरी झंडी

Summer Express, अंबाला। छावनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से नायब सिंह सैनी ने अयोध्या के लिए विशेष तीर्थयात्री ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस ट्रेन के माध्यम से 700 से अधिक बुजुर्ग श्रद्धालुओं को निःशुल्क श्रीराम मंदिर दर्शन का अवसर मिला।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर को हरियाणा के लिए ऐतिहासिक और भावनात्मक क्षण बताया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा केवल एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने का साधन नहीं, बल्कि आस्था और आध्यात्मिक अनुभव से जुड़ी एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु जब सरयू नदी के तट पर पहुंचेंगे, हनुमानगढ़ी के दर्शन करेंगे और श्रीराम मंदिर के दर्शन करेंगे, तो उन्हें एक अद्भुत आध्यात्मिक अनुभूति होगी।

इस विशेष ट्रेन में शामिल सभी यात्रियों के लिए रहने, खाने और यात्रा की पूरी व्यवस्था सरकार की ओर से निशुल्क की गई है। योजना के तहत उन बुजुर्गों को शामिल किया गया है जिनकी वार्षिक आय एक लाख 80 हजार रुपये या उससे कम है और वे प्रदेश के सात जिलों से चयनित किए गए हैं।

इस मौके पर कई प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। अधिकारियों के अनुसार, सरकार की विभिन्न तीर्थ यात्रा योजनाओं के तहत पहले भी श्रद्धालुओं को देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर दिया जा रहा है। इनमें स्वर्ण जयंती सिंधु दर्शन योजना, कैलाश मानसरोवर यात्रा योजना और स्वर्ण जयंती गुरु दर्शन यात्रा योजना शामिल हैं, जिनके तहत यात्रियों को वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाती है।

मुख्यमंत्री ने संकेत दिया कि आगामी समय में ऐसी विशेष तीर्थ यात्राओं का दायरा और बढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अप्रैल के अंतिम सप्ताह में नांदेड़ साहिब के लिए भी एक विशेष ट्रेन रवाना की जाएगी, जिससे श्रद्धालुओं को एक और पावन तीर्थ यात्रा का अवसर मिलेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.