Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कैथल में गेहूं खरीद के लिए बायोमीट्रिक व जीओ-फेंसिंग सहित नई व्यवस्था लागू

Summer express,बलिन्द्र कुमार, कैथल। जिले में गेहूं खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी और सुगम बनाने के लिए इस बार सरकार द्वारा कई नए प्रावधान लागू किए गए हैं, जिनमें बायोमीट्रिक सत्यापन, सीसीटीवी निगरानी और जीओ-फेंसिंग प्रमुख हैं। किसानों को इन नियमों की जानकारी होना आवश्यक है, ताकि खरीद प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

जिला उपायुक्त अपराजिता ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा प्रदेश स्तर पर आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस के बाद गेहूं खरीद से जुड़े अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बायोमीट्रिक प्रक्रिया मंडी के गेट पर नहीं, बल्कि गेहूं की ढेरी की खरीद के समय की जाएगी। किसान अपने परिवार के तीन सदस्यों को इसके लिए अधिकृत कर सकता है, ताकि उनकी अनुपस्थिति में भी खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सके।

उन्होंने बताया कि मंडी में प्रवेश के समय वाहन का फोटो सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से रिकॉर्ड किया जाएगा और हर वाहन की रीयल टाइम निगरानी की जाएगी। हरियाणा स्पेस एप्लीकेशन सेंटर (हरसेक) के डाटा के आधार पर किसानों की फसल का गिरदावरी से मिलान भी किया जाएगा। इसके अलावा मंडी क्षेत्रों में जीओ-फेंसिंग लागू की गई है, ताकि निर्धारित क्षेत्र के बाहर गेटपास न कट सकें और खरीद प्रक्रिया केवल निर्धारित परिसर में ही हो।

डीसी ने कहा कि गेहूं की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर सुनिश्चित की जाए और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि गेहूं में नमी अधिक है, तो किसानों को संतुष्ट करते हुए नियमानुसार खरीद की जाए। पूरी प्रक्रिया—प्रवेश, गेटपास, खरीद, उठान और गोदाम तक पहुंच—में पारदर्शिता और सख्ती बरती जाएगी। परिवहन वाहनों में जीपीएस सिस्टम अनिवार्य रूप से चालू होना चाहिए।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मंडियों में बारदाना, पेयजल, शौचालय, बैठने की व्यवस्था, कैंटीन में स्वच्छ भोजन और अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही बारिश के मौसम को देखते हुए पॉलिथीन शीट, डिजिटल कांटे और पर्याप्त स्टाफ की व्यवस्था भी करने को कहा गया है।

पुलिस विभाग को मंडियों में जाम की स्थिति न बनने देने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं राज्य की सीमाओं पर नाके लगाकर बाहरी गेहूं की आवक पर निगरानी रखने को भी कहा गया है। डीसी ने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि किसानों को भुगतान समय पर मिले और सभी एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.