Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिमला में चिट्टा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, सप्लायर समेत दो आरोपी गिरफ्तार

Summer express,शिमला | जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शिमला पुलिस ने चिट्टा तस्करी के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने यह कार्रवाई पहले पकड़े गए एक आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर की है, जिससे पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ।

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र बडियारा में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी ललित कुमार उर्फ बनी निवासी गांव सुंधा भौंडा, तहसील चिड़गांव के कब्जे से करीब 6 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की थी। इस मामले में उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।

मामले की गहन जांच और बैकवर्ड लिंक के आधार पर पुलिस ने आगे कार्रवाई करते हुए इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े दो सप्लायरों को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिशु पाल और रवि चौहान के रूप में हुई है, जो दोनों गांव बरटू, डाकघर सीमा, तहसील रोहड़ू, जिला शिमला के निवासी हैं।

पुलिस के अनुसार, इन आरोपियों की भूमिका चिट्टा सप्लाई नेटवर्क में महत्वपूर्ण पाई गई है। दोनों को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी हुई है।

शिमला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मोहाली-चंडीगढ़ में देर रात फायरिंग, संदिग्ध के कंधे में लगी गोली

सागर पाहवा ,मोहाली। देर रात मोहाली से चंडीगढ़ की ओर जा रही एक फोर्ड एंडेवर कार का CIA टीम द्वारा पीछा किए जाने की सूचना है। सूत्रों के मुताबिक, चंडीगढ़ के सेक्टर-51 में संदिग्ध कार सवारों की ओर से रॉन्ग साइड से CIA की स्कॉर्पियो पर फायरिंग की गई। इसके बाद कार सवार मोहाली फेज-7...

मिशन दृष्टि की बड़ी पहल: 225 बच्चों की आंखों की जांच, 29 में मिला दृष्टि दोष

summer express, बिलासपुर | जिला प्रशासन द्वारा शुरू किए गए ‘मिशन दृष्टि’ अभियान के तहत अब तक छह स्कूलों में 3 से 8 वर्ष आयु वर्ग के 225 बच्चों की आंखों की जांच की गई है। जांच के दौरान 29 बच्चों में दृष्टि संबंधी दोष पाए गए, जिनमें 15 बच्चे मायोपिया (निकट दृष्टि दोष) और...

बिंगा के ‘स्वाद कचालू’ को राष्ट्रीय पहचान, किसानों को मिलेगी रॉयल्टी

summer express , धर्मवीर ,मंडी। धर्मपुर उपमंडल के बिंगा गांव में वर्षों से उगाई जा रही कचालू की पारंपरिक किस्म को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। भारत सरकार के कृषि मंत्रालय के वैधानिक निकाय प्रोटेक्शन ऑफ प्लांट वैरायटीज एंड फार्मर्स राइट्स अथॉरिटी (पीपीवीएफआरए) ने बिंगा गांव के कचालू को ‘स्वाद कचालू’ के नाम से...

खैरी काऊ सेंचुरी की देखभाल अब निजी गौशाला समिति को देने की तैयारी

summer express , आरविंदर सिंह , हमीरपुर। सुजानपुर उपमंडल के खैरी क्षेत्र में स्थित सरकारी काऊ सेंचुरी की देखरेख अब निजी गौशाला समिति को सौंपने की तैयारी है। पशुपालन विभाग ने इसके संचालन के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट के तहत निविदाएं आमंत्रित की थीं, जिसके बाद हिमाचल प्रदेश की दो गौशाला संचालक समितियों ने सेंचुरी...

पंजोखड़ा साहिब मामला: कानूनी प्रक्रिया पूरी होने पर CM सैनी का करेंगे शुक्राना

summer express , अंकुर कपूर ,अंबाला। अंबाला छावनी के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री सूरजकुंड साहिब में अमावस के पवित्र अवसर पर विशेष धार्मिक समागम का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में संगत ने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका और गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगदीश...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.