Facebook-f Youtube X-twitter

होटल में दुष्कर्म : बंधक बनाकर शोषण और ब्लैकमेलिंग का मामला, आरोपी गिरफ्तार

Summer express,नूंह |  हरियाणा के नूंह जिले से एक गंभीर आपराधिक मामला सामने आया है, जिसमें पंजाब के फिरोजपुर की रहने वाली एक युवती के साथ होटल में दुष्कर्म, बंधक बनाकर शोषण और ब्लैकमेलिंग के आरोप लगे हैं। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता की पहचान सोशल मीडिया के जरिए नूंह जिले के ढोंढ गांव निवासी जहीर से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ने के बाद आरोपी ने युवती को दावत के बहाने एक होटल में बुलाया, जहां उसके साथ कथित तौर पर जबरन दुष्कर्म किया गया और इस दौरान उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया गया। इसके बाद आरोपी ने उसी वीडियो के आधार पर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और लगातार धमकियां देकर पैसे ऐंठे।

पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने उसे ईद के दौरान अपने गांव बुलाया और वहां उसे बंधक बनाकर रखा, जहां उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया। इसके अलावा, आरोपी ने शादी करने का झांसा देकर उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाया। मना करने पर जान से मारने और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी गई। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता से करीब डेढ़ लाख रुपये भी वसूल लिए।

बताया जा रहा है कि आरोपी उसे अपने गांव ले गया, जहां उसे कैद में रखकर लगातार प्रताड़ित किया गया। किसी तरह मौका पाकर पीड़िता शनिवार रात आरोपी के चंगुल से भागने में सफल रही और सीधे फिरोजपुर झिरका थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। साथ ही ‘हरियाणा प्रिवेंशन ऑफ अनलॉफुल कन्वर्जन ऑफ रिलिजन एक्ट 2022’ के तहत भी केस दर्ज किया गया है। आरोपी जहीर, जो पेशे से ट्रक चालक बताया जा रहा है, को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.