Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सरसों की थ्रेसिंग के दौरान दर्दनाक हादसा, थ्रेसर की चपेट में आकर युवक की मौत

Summer express,सादेवाला (सिरसा) | हरियाणा के सिरसा जिले के गांव सादेवाला में सरसों की थ्रेसिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें 24 वर्षीय युवक की मशीन की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि थ्रेसर के ब्लेड्स ने युवक के शरीर को गंभीर रूप से क्षत-विक्षत कर दिया और शरीर के कई हिस्से अलग-अलग जगहों पर बिखर गए।

मृतक की पहचान अनिल कुमार के रूप में हुई है, जो अपने दोस्त की मदद के लिए खेत में गया था। जानकारी के अनुसार, अनिल का दोस्त खेत में थ्रेसर से सरसों की फसल निकाल रहा था और किसी काम के चलते उसने अनिल को ट्रैक्टर और थ्रेसर संभालने के लिए बुलाया था। अनिल घर से खेत पहुंचा और मशीन के ऊपरी हिस्से पर बैठ गया, इसी दौरान अचानक हादसा हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मशीन चल रही थी तभी अचानक झटका लगने से अनिल का पैर थ्रेसर की चेन में फंस गया। कुछ ही पलों में मशीन ने उसे अपनी ओर खींच लिया और अंदर लगे तेज धार वाले ब्लेड्स ने उसके शरीर को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत शोर मचाया और मशीन को बंद किया, लेकिन तब तक अनिल की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

इस दर्दनाक घटना से मृतक के परिवार पर गहरा दुख छा गया है। बताया जा रहा है कि करीब 20 साल पहले अनिल के पिता सुरेंद्र की भी एक सड़क हादसे में मौत हो चुकी थी। अनिल का परिवार मूल रूप से फतेहाबाद जिले के धोलू गांव का रहने वाला है, लेकिन पिछले कई वर्षों से सादेवाला में रह रहा था। उसकी मां पलवल की एक गन्ना मिल में नौकरी करती हैं, जबकि अनिल अपने बड़े भाई के साथ गांव में रहता था।

घटना की सूचना मिलने पर रानियां पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव के हिस्सों को इकट्ठा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और लोग इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

हिसार पुलिस की बड़ी सफलता, लाखों के मोबाइल मालिकों तक पहुंचे

Summer express, हिसार। हिसार जिला पुलिस की साइबर सुरक्षा शाखा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुम हुए 10 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिया। लाखों रुपये मूल्य के मोबाइल फोन वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई और उन्होंने पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत...

खस्ताहाल सड़कें बनीं तनाव की वजह,शेरा नेगी ने प्रशासन से लगाई सुधार की गुहार

Summer express/कुल्लू, मनमिंदर अरोड़ा -:भुंतर से मणिकर्ण तक सड़क की खराब स्थिति को लेकर समाजसेवी एवं आम आदमी पार्टी के जिला कुल्लू अध्यक्ष शेरा नेगी ने प्रशासन और प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों और जर्जर हालात के कारण स्थानीय लोगों और पर्यटकों को भारी परेशानियों...

बहादुरगढ़ में सड़क किनारे कपड़े में लिपटा मिला महिला का शव, हत्या की आशंका से सनसनी

Summer express, बहादुरगढ़। हरियाणा के बहादुरगढ़ क्षेत्र के मांडोठी इलाके में सड़क किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। करीब 35 वर्षीय महिला का शव कपड़े में लिपटा हुआ मिला, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और...

राजौंद में दुकान पर हमला और तोड़फोड़ मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार, कब्जा विवाद निकला वजह

Summer express, बलिन्द्र कुमार, कैथल। कैथल जिले के राजौंद कस्बे में एक दुकान में घुसकर हमला करने, तोड़फोड़ करने और दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात के पीछे दुकान के कब्जे को लेकर चल रहा पुराना...

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा:पक्षी से टकराई इंडिगो फ्लाइट, जांच के बाद रवाना

Summer express, बेंगलुरु |बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक बड़ा विमानन हादसा टल गया। मुंबई के लिए रवाना होने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 6283 उड़ान भरने से पहले पक्षी से टकरा गई। घटना के बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत विमान को तत्काल जांच के लिए वापस बे में लाया गया। जानकारी के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.