Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हाई सिक्योरिटी जेल से 20 फीट दीवार फांदकर दो बंदी फरार, रामपुर से गिरफ्तार

Summer Express,रेवाड़ी। दिल्ली रोड स्थित गांव फिदेड़ी में हाल ही में बनी हाई सिक्योरिटी जेल से सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए साइबर ठगी के मामले में बंद दो विचाराधीन कैदी दिनदहाड़े फरार हो गए। दोनों आरोपितों ने जेल परिसर में मौजूद दो अलग-अलग 10-10 फीट ऊंची सीढ़ियों को जोड़कर करीब 20 फीट ऊंची दीवार को पार किया और वहां से भाग निकले। घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया और तुरंत जांच शुरू कर दी गई।

सूचना के बाद क्राइम ब्रांच और पुलिस की कई टीमें सक्रिय हुईं और दोनों फरार बंदियों की तलाश तेज कर दी गई। दोनों आरोपितों को उत्तर प्रदेश के रामपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। फरार होने के तरीके को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि हाई सिक्योरिटी जेल के भीतर सीढ़ियां कैसे उपलब्ध थीं और सुरक्षा में यह चूक कैसे हुई।

घटना को गंभीर मानते हुए जेल प्रशासन पर कार्रवाई भी की गई है। जेल महानिदेशक ने रेवाड़ी जेल के पांच हेड वार्डर और दो वार्डर को निलंबित कर दिया है, साथ ही पूरे मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं। वहीं जेल आईजी ने मौके का दौरा कर अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई।

जानकारी के अनुसार, शाम को जब जेल में बंदियों की गिनती की गई तो दो कैदी कम पाए गए। जांच में सामने आया कि उत्तर प्रदेश के रामपुर निवासी फैजान और इटावा निवासी जाहिद जेल से फरार हैं। दोनों को दोपहर करीब डेढ़ बजे तक जेल परिसर में एक साथ देखा गया था, जिसके बाद वे लापता हो गए। इसके बाद आसपास तलाशी की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला और मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। दोनों आरोपी साइबर ठगी से जुड़े अलग-अलग मामलों में विचाराधीन बंदी थे। इनमें जाहिद को वर्ष 2025 के एक मामले में दिसंबर में गिरफ्तार किया गया था, जबकि फैजान को इसी वर्ष मार्च में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

गौरतलब है कि नई हाई सिक्योरिटी जेल का निर्माण पुराने जेल परिसर में बढ़ती भीड़ को देखते हुए किया गया था। जून 2025 में इसका उद्घाटन हुआ था और नवंबर में बंदियों को यहां शिफ्ट किया गया था। वर्तमान में यहां 200 से अधिक बंदी रखे गए हैं और उनकी सुरक्षा के लिए 100 से ज्यादा कर्मचारी तैनात हैं।

इससे पहले भी निर्माणाधीन जेल से सुरक्षा चूक का मामला सामने आ चुका है, जब वर्ष 2021 में कोविड काल के दौरान 13 कैदी लोहे की ग्रिल काटकर फरार हो गए थे। उस समय भी प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई की गई थी।

फिलहाल दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.