Facebook-f Youtube X-twitter

मोरनी हिल्स में बड़ा हादसा टला, ड्राइवर की सूझबूझ से 50 बच्चों की जान बची

Summer Express, पंचकूला। मोरनी हिल्स क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब हरियाणा के जिला पलवल से आए एक सरकारी स्कूल के स्पोर्ट्स विंग के बच्चों से भरी बस का अचानक ब्रेक फेल हो गया। बस में लगभग 50 बच्चे अपने शिक्षकों के साथ तीन दिवसीय शैक्षणिक पिकनिक के बाद वापस लौट रहे थे।

जानकारी के अनुसार, जैसे ही बस पहाड़ी मार्ग से नीचे उतर रही थी, तभी अचानक ब्रेक फेल होने से बस अनियंत्रित हो गई। इस दौरान स्थिति बेहद गंभीर हो गई और बस के खाई में गिरने का खतरा पैदा हो गया। ऐसे समय में बस चालक ने सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए तुरंत निर्णय लिया। चालक ने बस को पहाड़ी किनारे बनी दीवार की ओर मोड़ दिया, जिससे बस दीवार से टकराकर रुक गई और बड़ा हादसा टल गया।

हादसे के बाद बस में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन चालक की त्वरित कार्रवाई से सभी बच्चों और शिक्षकों की जान सुरक्षित बच गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचा और सभी बच्चों व शिक्षकों को तुरंत पंचकूला के नागरिक अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल में सभी का प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों के अनुसार, किसी भी बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई है और सभी की स्थिति स्थिर है। केवल कुछ बच्चों को मामूली चोटें लगी हैं, जिनका उपचार कर उन्हें छुट्टी दे दी गई।

कोच ने बताया कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं और आवश्यक उपचार के बाद उन्हें उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि चालक की सतर्कता और सूझबूझ से बड़ी से बड़ी दुर्घटना को भी टाला जा सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.