Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, केंद्र से सहयोग जरूरी : अनुराग शर्मा

Summer Express,मनमिन्दर अरोड़ा,कुल्लू। राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने हिमाचल प्रदेश की आर्थिक स्थिति और पर्यटन विकास को लेकर केंद्र सरकार के समक्ष कई अहम मुद्दे उठाने की बात कही है। कुल्लू दौरे पर पहुंचे नव-निर्वाचित सांसद ने कहा कि केंद्र द्वारा बंद की गई रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट (RDG) को दोबारा बहाल कराने का मुद्दा वह प्रमुखता से उठाएंगे, क्योंकि इसके बंद होने से प्रदेश की वित्तीय स्थिति पर असर पड़ा है।

दौरे के दौरान उन्होंने सबसे पहले भगवान रघुनाथ मंदिर में शीश नवाया और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश का संचालन कर रहे हैं, ऐसे में केंद्र से आर्थिक सहयोग मिलना बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य के बीच बेहतर समन्वय से हिमाचल को विकास की नई दिशा दी जा सकती है।

अनुराग शर्मा ने हिमाचल, विशेषकर कांगड़ा क्षेत्र को धार्मिक और साहसिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने चामुंडा देवी मंदिर, बगलामुखी मंदिर और ज्वालामुखी मंदिर जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन क्षेत्रों में पर्यटन की अपार संभावनाएं मौजूद हैं, जिन्हें सही योजना और निवेश के जरिए और अधिक विकसित किया जा सकता है।

उन्होंने यह भी कहा कि कांगड़ा क्षेत्र में पैराग्लाइडिंग और अन्य एडवेंचर गतिविधियों को बढ़ावा देकर इसे एक प्रमुख एडवेंचर टूरिज्म हब के रूप में स्थापित किया जा सकता है। इसके लिए केंद्र स्तर पर योजनाबद्ध प्रयास किए जाएंगे।

सांसद ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इन प्रयासों को गति देने के लिए वह केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम करेंगे, ताकि राज्य के विकास को नई मजबूती मिल सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.