Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ऊना में ट्रक ड्राइवरों के लिए रोटरी क्लब ने लगाया मुफ्त नेत्र जांच शिविर

Summer राकेश, ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में रोटरी क्लब के सौजन्य से ट्रक ऑपरेटर्स यूनियन परिसर में ड्राइवरों के लिए विशेष नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में ट्रक ड्राइवरों और अन्य लोगों की आंखों की निशुल्क जांच की जा रही है, साथ ही जरूरतमंदों को मुफ्त चश्मे और दवाइयां भी प्रदान की जा रही हैं।

रोटरी क्लब के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रक ड्राइवर दिन-रात सड़कों पर काम करते हैं और लगातार यात्रा के कारण उनकी आंखों पर काफी असर पड़ता है। खासकर 40 वर्ष की उम्र के बाद कई प्रकार की दृष्टि संबंधी समस्याएं सामने आने लगती हैं। इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए यह विशेष शिविर आयोजित किया गया है, ताकि समय रहते जांच कर आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जा सके।

उन्होंने बताया कि यदि किसी मरीज को आगे ऑपरेशन की जरूरत पड़ती है, तो रोटरी क्लब की ओर से उनका भी उचित उपचार और ऑपरेशन कराया जाएगा। क्लब का उद्देश्य समाज सेवा के तहत लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

शिविर के दौरान बारिश के बावजूद लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में ड्राइवर अपनी आंखों की जांच करवाने पहुंचे। रोटरी क्लब के सदस्यों ने कहा कि संस्था हमेशा जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर रहती है और इसी कड़ी में ट्रक ऑपरेटर्स यूनियन ऊना में इस नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया है।

इस पहल से ट्रक ड्राइवरों को अपनी आंखों की नियमित जांच कराने और समय पर उपचार लेने का अवसर मिला, जिससे सड़क सुरक्षा को भी बढ़ावा मिलेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़ के बाद ई-रिक्शा चालक हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, साथी फरार

Summer express, बुलंदशहर  | बुलंदशहर जिले में सिकंदराबाद पुलिस और स्वाट टीम ने ई-रिक्शा चालक विपिन हत्याकांड के एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी फैजान के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं उसका साथी जैद अंधेरे...

गुरदासपुर में तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार दो युवकों की मौत

Summer express, गुरदासपुर। पंजाब के गुरदासपुर जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां कोटला मुगला-कलानौर रोड पर एक कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो युवकों की जान चली गई। हादसे के बाद पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत...

समालखा में B.Ed परीक्षा देने जा रही महिला को तेज रफ्तार कार ने कुचला, मौके पर मौत

Summer express, समालखा। पानीपत जिले के समालखा में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में B.Ed परीक्षा देने जा रही महिला की जान चली गई। तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। घटना के बाद क्षेत्र...

अंबाला में नशा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 7.65 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला । नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अंबाला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना साहा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को 7 ग्राम 65 मिलीग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला...

दिल्ली अग्निकांड के बाद जींद में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, 123 होटल-रेस्टोरेंट बिना फायर एनओसी संचालित

Summer express, जींद। राजधानी दिल्ली में हाल ही में हुए भीषण अग्निकांड के बाद होटल और रेस्टोरेंटों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। इसी बीच जींद जिले में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। जिले में संचालित 140 होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में से केवल 17 प्रतिष्ठानों के पास ही दमकल विभाग...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.