Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कांग्रेस नेता खुशबाज जटाना का आज अंतिम संस्कार, सड़क हादसे में हुई थी दर्दनाक मौत

Summer express, बठिंडा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और हलका तलवंडी साबो के इंचार्ज खुशबाग सिंह जटाना का अंतिम संस्कार आज किया जाएगा। 45 वर्षीय जटाना का हरियाणा के सोनीपत के पास एक भीषण सड़क हादसे में दुखद निधन हो गया था। इस दुर्घटना में उनके ड्राइवर की भी मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार, हादसा इतना गंभीर था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद खुशबाग सिंह जटाना का पार्थिव शरीर बठिंडा स्थित उनके मॉडल टाउन आवास पर लाया गया, जहां परिजनों और समर्थकों का भारी जमावड़ा देखने को मिल रहा है। परिवार में शोक का माहौल है और लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

जटाना का अंतिम संस्कार आज शाम 3 बजे बठिंडा के रामबाग श्मशान घाट में किया जाएगा। उनकी अंतिम यात्रा में पंजाब कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है। इसके अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और समाज के अलग-अलग वर्गों से जुड़े लोग भी उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे।

खुशबाग सिंह जटाना अपने निडर स्वभाव और जनसंपर्क के लिए जाने जाते थे। क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता काफी थी, और उनके अचानक निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में एक बड़ी क्षति मानी जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दिवाली पर कांगड़ा के बाजारों में बढ़ेगा पुलिस का पहरा, रात 12 बजे तक होगी गश्त

Summer express, धर्मशाला , राहुल चावला। दिवाली के त्योहार को देखते हुए पुलिस जिला कांगड़ा में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाएगी। बाजारों में भीड़ और त्योहार के दौरान हुड़दंग की आशंका को देखते हुए प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस जवान तैनात किए जाएंगे। पुलिस की टीमें शाम से लेकर रात 12 बजे तक गश्त करेंगी।...

करवा चौथ पर श्री नैना देवी के बाजार कांच की रंग-बिरंगी चूड़ियों से सजे

Summer express, बिलासपुर ,सुभाष चंद। हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी में करवा चौथ को लेकर उत्साह का माहौल है। त्योहार के मद्देनजर मंदिर क्षेत्र के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। बाजार में सजी रंग-बिरंगी कांच की चूड़ियां स्थानीय महिलाओं के साथ-साथ दूर-दराज से माता के दर्शन करने पहुंच रहीं श्रद्धालु महिलाओं...

कांगड़ा-चंबा में पीडब्ल्यूडी का यांत्रिक मंडल स्टाफ की कमी से जूझ रहा, 330 पदों में सिर्फ 58 कर्मचारी

Summer express, धर्मशाला ,राहुल चावला। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा और चंबा जिलों में लोक निर्माण विभाग की मशीनरी और वाहनों के रखरखाव की जिम्मेदारी संभालने वाला यांत्रिक मंडल धर्मशाला कर्मचारियों की भारी कमी से जूझ रहा है। मंडल में कुल 330 पद स्वीकृत हैं, लेकिन वर्तमान में केवल 58 कर्मचारी ही तैनात हैं। इस तरह...

भुट्टो से दोस्ती नहीं, हम सिर्फ पार्टी के कार्यकर्ता हैं: वीरेंद्र कंवर

Summer express, संजू, ऊना । हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में टिकट वितरण और उम्मीदवारों को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस बीच पूर्व कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर ने देवेंद्र भुट्टो के साथ अपने संबंधों और पार्टी में नए नेताओं की एंट्री को लेकर अपनी...

सोलन में एनएच-5 पर तीन वाहनों की भिड़ंत, बाइक, कार और ट्रक को नुकसान

Summer express, भूपेंद्र ठाकुर, सोलन,। सोलन में बीडीओ कार्यालय के ऊपर राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर बाइक, कार और कैंटर ट्रक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में तीनों वाहनों को नुकसान पहुंचा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहले एक बाइक स्किड होकर सड़क पर गिर गई थी। इसके बाद पीछे से आ रही कार बाइक और ट्रक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.