Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सीडी कांड में हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह को हाई कोर्ट से मिली राहत

Summer Express, चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह को सीडी कांड मामले में हाई कोर्ट से राहत मिल गई है। यह मामला उस समय से जुड़ा है जब वे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल में स्वास्थ्य मंत्री थे। उस दौरान एक कथित सीडी सामने आई थी, जिसमें जमीन के चेंज ऑफ लैंड यूज (सीएलयू) के बदले धनराशि मांगने के आरोप लगाए गए थे।

राव नरेंद्र सिंह के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा में आया, जिसे इनेलो ने प्रमुखता से उठाया। आरोपों को लेकर राव नरेंद्र सिंह ने इसे राजनीतिक साजिश बताते हुए कहा था कि सीडी को तथ्यों के साथ छेड़छाड़ कर तैयार किया गया है। वहीं, इनेलो नेताओं की ओर से इस सीडी को अदालत में पेश कर कार्रवाई की मांग भी की गई थी।

मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) गुरुग्राम ने जांच के बाद अदालत में चार्जशीट दाखिल की थी। यह चार्जशीट नारनौल की अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश हर्षाली चौधरी की अदालत में विचाराधीन थी, जहां बृहस्पतिवार को मामले की सुनवाई सूचीबद्ध थी।

चार्जशीट को हाई कोर्ट में चुनौती दिए जाने के बाद अदालत ने इस पर सुनवाई करते हुए ट्रायल कोर्ट की आगे की कार्यवाही पर फिलहाल रोक लगा दी है। हाई कोर्ट के इस आदेश के बाद अब निचली अदालत में चल रही कार्यवाही अस्थायी रूप से स्थगित हो गई है। पूरा मामला पलवल की लगभग 30 एकड़ जमीन के सीएलयू के बदले कथित रूप से पैसों की मांग से जुड़े स्टिंग ऑपरेशन से संबंधित बताया जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

UHS रोहतक में मूल्यांकन विवाद पर सख्ती: दो परीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी

Summer express, रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय , रोहतक ने परीक्षा मूल्यांकन में कथित अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए डेंटल कॉलेज के ओरल सर्जरी विभाग के दो परीक्षकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने दोनों परीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए सात दिनों के भीतर...

हिसार पुलिस की बड़ी सफलता, लाखों के मोबाइल मालिकों तक पहुंचे

Summer express, हिसार। हिसार जिला पुलिस की साइबर सुरक्षा शाखा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुम हुए 10 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिया। लाखों रुपये मूल्य के मोबाइल फोन वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई और उन्होंने पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत...

खस्ताहाल सड़कें बनीं तनाव की वजह,शेरा नेगी ने प्रशासन से लगाई सुधार की गुहार

Summer express/कुल्लू, मनमिंदर अरोड़ा -:भुंतर से मणिकर्ण तक सड़क की खराब स्थिति को लेकर समाजसेवी एवं आम आदमी पार्टी के जिला कुल्लू अध्यक्ष शेरा नेगी ने प्रशासन और प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों और जर्जर हालात के कारण स्थानीय लोगों और पर्यटकों को भारी परेशानियों...

बहादुरगढ़ में सड़क किनारे कपड़े में लिपटा मिला महिला का शव, हत्या की आशंका से सनसनी

Summer express, बहादुरगढ़। हरियाणा के बहादुरगढ़ क्षेत्र के मांडोठी इलाके में सड़क किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। करीब 35 वर्षीय महिला का शव कपड़े में लिपटा हुआ मिला, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और...

राजौंद में दुकान पर हमला और तोड़फोड़ मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार, कब्जा विवाद निकला वजह

Summer express, बलिन्द्र कुमार, कैथल। कैथल जिले के राजौंद कस्बे में एक दुकान में घुसकर हमला करने, तोड़फोड़ करने और दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात के पीछे दुकान के कब्जे को लेकर चल रहा पुराना...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.