Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कार और बाइक की भीषण टक्कर में तीन की मौत, एक ही गांव के तीनों मृतक

Summer express, बांका |बिहार के बांका जिले में शनिवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कार सवार कई लोग घायल हो गए। हादसा तारापुर-देवघर मुख्य मार्ग पर जिलेबिया मोड़ के पास उस समय हुआ जब तेज रफ्तार कार और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, झारखंड के गढ़वा जिले के कुछ श्रद्धालु सुल्तानगंज स्थित अजगैबीनाथ धाम में गंगा स्नान के बाद देवघर पूजा के लिए कार से जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार कावरिया पथ पर जिलेबिया मोड़ के पास पहुंची, सामने से आ रही बाइक से उसकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 फीट नीचे जंगल में जा गिरी।

मृतकों की पहचान बांका जिले के फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के बनरझोप गांव के निवासी रुपेश कुमार साह (28), सुरेंद्र साह (46) और बालेश्वर साह (59) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ये तीनों एक ही गांव के रहने वाले थे, जिससे गांव में शोक का माहौल फैल गया है।

वहीं, कार में सवार झारखंड के गढ़वा निवासी कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें पुष्पा कुमारी, प्रिया कुमारी, प्रवीन कुमार गुप्ता और खुशबू कुमारी शामिल हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और मोड़ पर लापरवाही माना जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बेंगलुरु होटल हत्याकांड: पिता ने कबूली दो बेटियों की हत्या, पत्नी से विवाद बना वजह

summer express , बेंगलुरु। केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास स्थित एक पांच सितारा होटल में दो मासूम बहनों की हत्या के मामले में पुलिस को अहम जानकारी मिली है। पुलिस के अनुसार, बच्चियों के पिता इमरान ने पूछताछ के दौरान दोनों बेटियों की हत्या करने की बात स्वीकार की है। वारदात के बाद उसने खुद...

कपूरथला जेल में कैदियों की दबंगई: CRPF जवानों से धक्का-मुक्की ,छह पर केस

summer express , कपूरथला। केंद्रीय जेल कपूरथला के हाई सिक्योरिटी जोन-ए में ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ जवानों के साथ कैदियों द्वारा कथित तौर पर धक्का-मुक्की, बहसबाजी और बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद जेल प्रशासन की शिकायत पर थाना कोतवाली पुलिस ने छह कैदियों के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने...

पुतिन पहुंचे भारत, मोदी से व्यापार-ऊर्जा और रक्षा सहयोग पर होगी अहम वार्ता

summer express , नई दिल्ली। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शुक्रवार तड़के भारत पहुंच गए। उनका विशेष विमान दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरा। पुतिन भारत में आयोजित BRICS शिखर सम्मेलन 2026 में हिस्सा लेने के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कई अहम द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना...

बकाया डीए जारी करने की तारीख बताए सरकार: बलबीर सिद्धू

गुरशरण सिंह। मोहालीसमर न्यूज वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लंबे समय से लंबित महंगाई भत्ते के बकाए को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी और पेंशनभोगी अपना जायज हक मांग रहे हैं, इसलिए सरकार को...

हरियाणा में 12 फीट की सड़कें होंगी 18 फीट चौड़ी: रणबीर गंगवा

मुकुल शर्मा। चंडीगढ़समर न्यूज हरियाणा की सड़कों, सीवर सुरक्षा और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार प्रदेश में सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। द समर न्यूज हरियाणा के साथ खास बातचीत में उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहले से बनी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.