Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में ओलावृष्टि और बारिश से जनजीवन प्रभावित

Summer express, जयपुर | राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। शुक्रवार को राजधानी जयपुर सहित राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि देखने को मिली, जिससे हालात बिगड़ गए। कई इलाकों में कुछ ही मिनटों की ओलावृष्टि के बाद सड़कें और खेत सफेद चादर से ढक गए, जिससे वातावरण कश्मीर जैसा नजर आने लगा।

राज्य के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जैसलमेर और बीकानेर जिलों में ओलावृष्टि और तेज बारिश ने सबसे ज्यादा असर डाला। कई स्थानों पर तेज आंधी के कारण पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हुई और जनजीवन प्रभावित हुआ। चूरू के सरदारशहर क्षेत्र में धूल भरी तेज आंधी के चलते दिन में ही अंधेरा छा गया, जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

इस मौसमीय बदलाव का असर किसानों पर भी पड़ा है। खेतों में कटाई के लिए तैयार खड़ी फसलें और मंडियों में खुले में रखा अनाज ओलावृष्टि और बारिश से प्रभावित हुआ है। सीकर और नागौर जिलों में फसल नुकसान की खबरें सामने आई हैं, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि 4 अप्रैल को अजमेर, कोटा, जयपुर, भरतपुर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में आंधी और ओलावृष्टि का दौर जारी रह सकता है। वहीं, मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार 5 और 6 अप्रैल को गतिविधियों में थोड़ी कमी आएगी, लेकिन राहत अस्थायी होगी।

विभाग ने यह भी संकेत दिया है कि 7 अप्रैल से एक और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे राज्य में फिर से तेज बारिश और आंधी का दौर शुरू होने की संभावना है। ऐसे में किसानों को अपनी फसल और उपज को सुरक्षित स्थानों पर रखने की सलाह दी गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंचकूला में 34 खैर के पेड़ों की अवैध कटाई, वन विभाग को देख तस्कर फरार

Summer express , पंचकूला | जिले के पिंजौर क्षेत्र में खैर के पेड़ों की अवैध कटाई का मामला सामने आया है। गांव खोलमोला के पास आर-71 सी-9 जंगल में वन विभाग की टीम को देखकर कथित लकड़ी तस्करों का गिरोह अपनी कार छोड़कर फरार हो गया। वन विभाग की जांच में जंगल से 34 खैर...

नशा बेचने वालों के घरों पर चले बुलडोजर, मेयर ने प्रशासक से मांगी अनुमति

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I शहर को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में अब नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और तेज करने की तैयारी है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों को दो टूक चेतावनी दी कि वे यह धंधा छोड़...

रिहायशी कॉलोनियों में अब खुल सकेंगे नर्सिंग होम, सेक्टर में अधिकतम चार साइट

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। हरियाणा की लाइसेंस प्राप्त रिहायशी कॉलोनियों में अब नर्सिंग होम खोलने का रास्ता साफ हो गया है। सरकार ने मौजूदा नीति को संशोधित करते हुए प्रदेशभर की लाइसेंस प्राप्त कॉलोनियों के रिहायशी प्लॉटों पर नर्सिंग होम स्थापित करने की अनुमति दे दी है। हालांकि यह सुविधा सभी के लिए...
Summer Express - हरियाणा में गड्ढा मुक्त सड़कों को लेकर सरकार का सख्त रुख, 12 अफसरों पर कार्रवाई

कांग्रेस ने घोषणाओं की टाफियां बांटीं, मोदी ने व्यवस्था बदलकर सीधे पहुंचाया लाभ

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के लिए राजनीति दुकानदारी की तरह है, लोगों को घोषणाओं की टाफियां बांटो और सत्ता हासिल करो। जब यह पार्टियां सत्ता में आ जाती हैं तो घोषणाओं को भूल जाती हैं और फिर चुनाव के...

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी आटो चालक को 20 साल की कठोर कैद, 50 हजार रुपये जुर्माना

Summer express, मोनिका रावत , पंचकूला। फास्ट ट्रैक स्पेशल पॉक्सो कोर्ट, पंचकूला ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दोषी संजय कुमार (53) को 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा नहीं करने पर उसे छह माह का अतिरिक्त...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.