Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गेंद लगने के विवाद में पूर्व CRPF जवान की पीट-पीटकर हत्या, भारती कॉलोनी में वारदात

Summer express, पानीपत |पानीपत के पुराना औद्योगिक थाना क्षेत्र स्थित भारती कॉलोनी में एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें सीआरपीएफ के पूर्व जवान अमित (41) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। यह घटना उस समय हुई जब मोहल्ले में बच्चों के क्रिकेट खेलने के दौरान गेंद अमित को लग गई।

जानकारी के अनुसार, अमित सीआरपीएफ में कार्यरत रह चुके थे और सेवानिवृत्ति के बाद वह स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते लकवा ग्रस्त हो गए थे। वर्तमान में वह अपने भाई के साथ रह रहे थे। घटना वाले दिन पड़ोस में कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे, इसी दौरान गेंद अमित को लग गई, जिससे उन्होंने बच्चों को डांट दिया।

बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर पड़ोसियों के साथ विवाद बढ़ गया और मामला इतना बिगड़ गया कि आरोप है कि पड़ोसी परिवार के कुछ लोगों ने अमित के घर में घुसकर उन पर हमला कर दिया। इस हमले में अमित के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

परिजनों ने तुरंत उन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है और पुलिस को सूचना दी गई।

मृतक के परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले एक परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान तथा गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

18 सितंबर को हमीरपुर में 1.31 लाख बच्चों और युवाओं को मिलेगी कृमिनाशक दवा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद–:राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर 18 सितंबर को जिला हमीरपुर में व्यापक अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों और शिक्षण संस्थानों में एक से 19 वर्ष तक की आयु के करीब 1 लाख 31 हजार बच्चों, किशोरों और नवयुवाओं को कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजोल खिलाई जाएगी। अभियान के...

बेंगलुरु होटल हत्याकांड: पिता ने कबूली दो बेटियों की हत्या, पत्नी से विवाद बना वजह

summer express , बेंगलुरु। केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास स्थित एक पांच सितारा होटल में दो मासूम बहनों की हत्या के मामले में पुलिस को अहम जानकारी मिली है। पुलिस के अनुसार, बच्चियों के पिता इमरान ने पूछताछ के दौरान दोनों बेटियों की हत्या करने की बात स्वीकार की है। वारदात के बाद उसने खुद...

कपूरथला जेल में कैदियों की दबंगई: CRPF जवानों से धक्का-मुक्की ,छह पर केस

summer express , कपूरथला। केंद्रीय जेल कपूरथला के हाई सिक्योरिटी जोन-ए में ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ जवानों के साथ कैदियों द्वारा कथित तौर पर धक्का-मुक्की, बहसबाजी और बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद जेल प्रशासन की शिकायत पर थाना कोतवाली पुलिस ने छह कैदियों के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने...

पुतिन पहुंचे भारत, मोदी से व्यापार-ऊर्जा और रक्षा सहयोग पर होगी अहम वार्ता

summer express , नई दिल्ली। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शुक्रवार तड़के भारत पहुंच गए। उनका विशेष विमान दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरा। पुतिन भारत में आयोजित BRICS शिखर सम्मेलन 2026 में हिस्सा लेने के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कई अहम द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना...

बकाया डीए जारी करने की तारीख बताए सरकार: बलबीर सिद्धू

गुरशरण सिंह। मोहालीसमर न्यूज वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लंबे समय से लंबित महंगाई भत्ते के बकाए को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी और पेंशनभोगी अपना जायज हक मांग रहे हैं, इसलिए सरकार को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.