गदपुरी टोल प्लाजा पर फर्जी सरकारी आईडी का खुलासा, हजारों कार्ड जब्त

Summer express,पलवल। जिले के गदपुरी टोल प्लाजा पर फर्जी सरकारी पहचान पत्रों के इस्तेमाल का बड़ा मामला सामने आया है। टोल प्रशासन ने पिछले दो वर्षों में करीब ढाई से तीन हजार तक नकली आईडी कार्ड जब्त किए हैं, जिनका उपयोग वाहन चालकों द्वारा टोल टैक्स से बचने के लिए किया जा रहा था।

जानकारी के अनुसार, जब्त किए गए फर्जी कार्ड विभिन्न सरकारी विभागों के नाम पर तैयार किए गए थे। इनमें हरियाणा पुलिस, उत्तर प्रदेश पुलिस, भारतीय सेना, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) जैसे संस्थानों के नाम शामिल हैं। जांच के दौरान ये सभी कार्ड फर्जी पाए गए, जिसके बाद टोल कर्मियों ने इन्हें तत्काल जब्त कर संबंधित प्रशासन और पुलिस को सूचित किया।

टोल अधिकारियों के अनुसार, कुछ लोग मामूली रकम देकर ऐसे फर्जी कार्ड बनवा लेते हैं, जिससे न केवल सरकारी विभागों की छवि प्रभावित होती है, बल्कि राजस्व को भी नुकसान पहुंचता है। टोल स्टाफ द्वारा इन कार्डों की पहचान कर नियमित जांच के दौरान कार्रवाई की जाती है।

गदपुरी टोल प्लाजा के अधिकारी राजेश योगी ने बताया कि कई बार लोग अपने परिचितों के असली सरकारी आईडी कार्ड का भी गलत इस्तेमाल करते पाए गए हैं, जो कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और भविष्य में भी फर्जीवाड़े के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

प्रशासन ने आम नागरिकों और सरकारी कर्मचारियों से अपील की है कि वे पहचान पत्रों का दुरुपयोग न करें और नियमों का पालन सुनिश्चित करें, ताकि इस प्रकार की अनियमितताओं पर रोक लगाई जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैंसर की दवाओं पर केंद्र ने दी बड़ी राहत, हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल: राजेंद्र राणा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कैंसर की दवाओं के दाम में 93 प्रतिशत तक की कटौती करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की अनदेखी करने...

लोकतंत्र की लड़ाई के लिए दिल्ली कूच करेगा हिमाचल, हर विधानसभा से जुटेंगे 200 लोग

Summer express/शिमला/संजू: दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली को लेकर हिमाचल प्रदेश में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। इस रैली में प्रदेश से करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र से लगभग 200 लोगों को दिल्ली ले जाने का...

जयराम ठाकुर ने सड़कों की बदहाली और बस रूट बंद होने पर उठाए सवाल, बोले- गारंटियां पूरी करने में नाकाम रही सरकार

Summer express/ऊना,राकेश -:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। प्रदेश में सड़कों की हालत लगातार खराब हो रही है, कई बसों के...

नौहराधार सीएचसी भवन जनता को समर्पित,50 हजार लोगों को होगा लाभ…संगड़ाह स्कूल को सीबीएसई में स्तरोन्नत करने की घोषणा

Summer express/शिमला-: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा सिरमौर जिला के रेणुका विधानसभा क्षेत्र के नौहराधार में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन का लोकार्पण किया। 6.92 करोड़ रुपये की लागत से तैयार छह बिस्तरों वाले इस स्वास्थ्य केंद्र से क्षेत्र की 20 ग्राम पंचायतों और 47 गांवों...

1 नवंबर की दिल्ली रैली में हरियाणा से एक लाख लोग होंगे शामिल : राव नरेंद्र

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने दावा किया है कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से कम से कम एक लाख लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि देशभर से करीब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.