सिरसा में गैस एजेंसी पर एफआईआर, अधिक दाम वसूली और अनियमितताओं का खुलासा

Summer express, सिरसा। जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के दामों को लेकर उपभोक्ताओं से अधिक वसूली के मामले में प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए एक गैस एजेंसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। यह कार्रवाई जिला खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियंत्रक (डीएफएससी) के निर्देश पर की गई।

जानकारी के अनुसार, डीएफएससी हरवीर सिंह की ओर से पुलिस अधीक्षक को भेजे गए पत्र में बताया गया कि  विभाग की टीम ने सिरसा स्थित भूपेन्द्रा गैस सर्विस का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान टीम को अनियमितताएं मिलीं, जिसमें गोदाम से सिलेंडर लेने पहुंचे उपभोक्ताओं से भी होम डिलीवरी चार्ज वसूले जाने का मामला सामने आया।

जांच में पाया गया कि गोदाम से गैस सिलेंडर लेने पर निर्धारित मूल्य 907 रुपये है, जबकि होम डिलीवरी के लिए 943 रुपये तय हैं। इसके बावजूद एजेंसी का कर्मचारी गोदाम से स्वयं सिलेंडर लेने आए उपभोक्ताओं से भी 943 रुपये की मांग कर रहा था, जो नियमों के विरुद्ध पाया गया।

निरीक्षण के दौरान गांव किराडकोट निवासी उपभोक्ता सुखदेव सिंह से भी 943 रुपये मांगे गए। मौके पर मौजूद डीएफएससी द्वारा पूछताछ किए जाने पर कर्मचारी ने उपभोक्ता को 36 रुपये वापस कर दिए, लेकिन अधिक राशि वसूले जाने को लेकर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।

इसके बाद एजेंसी संचालक भूपेन्द्र से भी पूछताछ की गई, लेकिन वह भी इस मामले में स्पष्ट जवाब देने में असमर्थ रहे। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने संबंधित एजेंसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैंसर की दवाओं पर केंद्र ने दी बड़ी राहत, हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल: राजेंद्र राणा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कैंसर की दवाओं के दाम में 93 प्रतिशत तक की कटौती करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की अनदेखी करने...

लोकतंत्र की लड़ाई के लिए दिल्ली कूच करेगा हिमाचल, हर विधानसभा से जुटेंगे 200 लोग

Summer express/शिमला/संजू: दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली को लेकर हिमाचल प्रदेश में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। इस रैली में प्रदेश से करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र से लगभग 200 लोगों को दिल्ली ले जाने का...

जयराम ठाकुर ने सड़कों की बदहाली और बस रूट बंद होने पर उठाए सवाल, बोले- गारंटियां पूरी करने में नाकाम रही सरकार

Summer express/ऊना,राकेश -:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। प्रदेश में सड़कों की हालत लगातार खराब हो रही है, कई बसों के...

नौहराधार सीएचसी भवन जनता को समर्पित,50 हजार लोगों को होगा लाभ…संगड़ाह स्कूल को सीबीएसई में स्तरोन्नत करने की घोषणा

Summer express/शिमला-: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा सिरमौर जिला के रेणुका विधानसभा क्षेत्र के नौहराधार में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन का लोकार्पण किया। 6.92 करोड़ रुपये की लागत से तैयार छह बिस्तरों वाले इस स्वास्थ्य केंद्र से क्षेत्र की 20 ग्राम पंचायतों और 47 गांवों...

1 नवंबर की दिल्ली रैली में हरियाणा से एक लाख लोग होंगे शामिल : राव नरेंद्र

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने दावा किया है कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से कम से कम एक लाख लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि देशभर से करीब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.