Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कैथल में मोबाइल शॉप पर अंधाधुंध फायरिंग, नकाबपोश बदमाशों ने मचाई दहशत

Summer express,कैथल  | कैथल के चीका शहर में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने एक मोबाइल दुकान को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। घटना चानना अस्पताल रोड स्थित एक मोबाइल शॉप पर करीब शाम 6 बजे हुई।

गनीमत यह रही कि फायरिंग के समय दुकान के अंदर कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। मौके से पुलिस को तीन से चार राउंड फायरिंग के सबूत मिले हैं। दुकान के शीशे में गोलियों के निशान साफ दिखाई दिए, जबकि एक खोखा दुकान के बाहर बरामद हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी कुलदीप बैनीवाल, चीका थाना पुलिस और सीआईए की टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें दो नकाबपोश युवक बाइक पर आते और दुकान के सामने रुककर फायरिंग करते नजर आए।

फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने पांच विशेष टीमों का गठन किया है, जिनमें सीआईए, एसडीयू, थाना पुलिस और साइबर सेल को शामिल किया गया है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है और जिलेभर में नाकाबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

दुकान मालिक अमन के पिता सतीश कुमार ने बताया कि उनका बेटा पिछले दो साल से दुकान चला रहा है और 26 अप्रैल को उसकी शादी तय है। घटना के समय अमन शादी की तैयारियों के लिए बाहर गया हुआ था, जबकि दुकान पर मौजूद कर्मचारी भी कुछ समय के लिए बाहर गया था। उन्होंने बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है, ऐसे में फायरिंग की वजह समझ से परे है।

पुलिस के अनुसार, फिलहाल फायरिंग के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.