Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आईआईटी में संचालित माइंड ट्री स्कूल का विवाद पहुंचा हाईकोर्ट

मंडी ,धर्मवीर: आईआईटी मंडी में 2017 से चल रहे माइंड ट्री स्कूल को बंद करने के फरमान के बाद अब यह विवाद हाईकोर्ट पहुंच गया है। माइंड ट्री स्कूल के संचालकों ने इस विषय को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी है जिस पर सुनवाई होना अभी बाकी है।

आईआईटी प्रबंधन साजिश के तहत बंद करना चाहता है स्कूल को

आज मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए माइंड ट्री स्कूल के ट्रस्टी हिर्देश मदान ने आईआईटी प्रबंधन पर साजिश के तहत स्कूल को बंद करने और शिक्षा को प्रभावित करने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि आईआईटी प्रबंधन द्वारा स्कूल को बंद करने के निर्णय से कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों का भविष्य संकट में आ गया है। उन्होंने कहा कि स्कूल को किसी भी सूरत में बंद नहीं किया जाएगा और कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए शिक्षा को जारी रखने का प्रयास किया जाएगा। बता दें कि 6 मई 2024 को आईआईटी प्रबंधन ने स्कूल को बंद करने का फरमान जारी किया था। अब आईआईटी प्रबंधन ने अभिभावकों को फिलहाल फीस जमा न करने, किताबें और यूनिफॉर्म न खरीदने और एक माह प्रतीक्षा करने की सलाह दी है। इससे छात्रों की पढ़ाई बाधित हो रही है और अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है।

हिर्देश मदान ने कहा कि कहा कि 2022 में जब स्कूल मैनेजिंग कमेटी (एसएमसी) का गठन हुआ उसके बाद ही सारा विवाद शुरू हुआ है। एसएमसी ने स्कूल के दैनिक संचालन में हस्तक्षेप करना शुरू कर दिया और ऐसे निर्णय थोपने का प्रयास किया जो शिक्षा की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकते थे। प्रबंधन द्वारा इन निर्णयों को मानने से इनकार करने के बाद आर्थिक दबाव बनाए गए। खाली स्थानों पर भी किराया बढ़ाया गया। ट्रस्ट पर लागू न होने के बावजूद जीएसटी की मांग की गई और कई अन्य मुद्दे खड़े किए गए। आईआईटी मंडी की ओर से सार्वजनिक रूप से यह कहा जा रहा है कि संस्थान स्वयं स्कूल का संचालन संभालकर मई से कक्षाएं शुरू करेगा। इस दावे ने अभिभावकों और छात्रों की चिंता और बढ़ा दी है। कहा कि शिक्षा प्रभावित नहीं होने देंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दो रातों में जीवंत होती है डगेली परंपरा,कृष्ण जन्म और हिमाचली देव संस्कृति से जुड़ा है नाता

सोलन/चंद्रिका। हिमाचल प्रदेश की पहचान केवल इसकी प्राकृतिक सुंदरता से ही नहीं, बल्कि यहां की समृद्ध देव संस्कृति, लोकपरंपराओं, लोकगाथाओं और लोकनाट्य परंपराओं से भी है। इसी सांस्कृतिक विरासत की एक विशिष्ट कड़ी महासुवी क्षेत्र में प्रचलित डगेली नाच है। यह अनूठी स्वांग नृत्य परंपरा भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और उनकी बाल लीलाओं से जुड़ी...

अहमदाबाद में ऑनर किलिंग का आरोप, पिता-भाई ने युवती की हत्या कर हादसा रचा

summer express , अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद के सरखेज इलाके में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने 22 वर्षीय युवती सोफिया फारूक की हत्या के आरोप में उसके पिता और भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर युवती की हत्या करने के बाद वारदात...

फिरोजपुर जेल में तलाशी के दौरान 9 मोबाइल, नशीले कैप्सूल बरामद

summer express, फिरोजपुर । केंद्रीय जेल फिरोजपुर में जेल प्रशासन की ओर से चलाए गए विभिन्न तलाशी अभियानों के दौरान 9 मोबाइल फोन, 7 नशीले कैप्सूल और एक डाटा केबल बरामद की गई है। जेल में प्रतिबंधित सामान मिलने के बाद पुलिस ने 10 हवालातियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।...

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.