मंडी, धर्मवीर: हिमाचल में भाजपा का अब एकमात्र लक्ष्य प्रदेश की निक्कमी सुक्खू सरकार को उखाड़ फेंकना है। यह बात मंडी में आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कही। इस मौके पर दोनो नेताओं ने आगामी 6-7 मार्च को मंडी में आयोजित होेने वाली भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठकी की जानकारी भी सांझा की। उन्होंने बताया कि इस बैठक में पदाधिकारियो, मीडिया विभाग और विभिन्न प्रकोष्ठों की बैठकों का आयोजन किया जाएगा। पदाधिकारियों की बैठक में सभी सांसद भी मौजूद रहेंगे।
इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ, प्रभारी श्रीकांत शर्मा और सह प्रभारी संजय टंडन विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश सरकार को घेरते हुए पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आगामी चुनावों में कांग्रेस की करारी होने वाली है।वहीं इस मौके पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि आए दिन हास्य स्पद निर्णय लेना सीएम सुक्खू के नेतृत्व में चल रही इस कांग्रेस सरकार की आदत बन चुकी है। पहले इस सरकार ने पंचायत चुनावों को टालने के कई षड्यंत्र रचे। इनमें जब सीएम सुक्खू को कामयाबी नहीं मिली तो अब इन चुनावों को हाईजैक करने में यह सरकार लग गई है। कांग्रेस की इस निक्कमी सरकार को उखाड़ फेंकना ही भाजपा का एक मात्र लक्ष्य है। भाजपा नेताओं के थर्ट फ्रंट की ओर रूख करने के सवाल पर बिंदल ने कहा कि भाजपा पार्टी को अपने कार्यकर्ताओ पर पूरा भरोसा है।