Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

असम दौरे पर CM सुक्खू के दावों पर भड़के सुधीर शर्मा, बोले—“देशभर में दिखा रहे झूठा हिमाचल”

असम दौरे पर CM सुक्खू के दावों पर भड़के सुधीर शर्मा, बोले—“देशभर में दिखा रहे झूठा हिमाचल”

Summer express/shimla-:असम विधानसभा चुनाव के बीच हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का दौरा अब सियासी बहस का विषय बन गया है। असम में प्रेस वार्ता के दौरान जहां मुख्यमंत्री ने हिमाचल सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों को गिनाया, वहीं भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने उनके बयानों पर तीखा हमला बोला है।

धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार प्रदेश की जनता को गुमराह कर रही है और “हकीकत से कोसों दूर सपनों का हिमाचल” देशभर में पेश किया जा रहा है।उन्होंने मुख्यमंत्री के उस बयान पर सवाल उठाया, जिसमें दावा किया गया था कि प्रदेश में कोई वित्तीय संकट नहीं है, कर्मचारियों को समय पर वेतन-पेंशन मिल रही है, महिलाओं को ₹1500 की गारंटी दी जा रही है और 59 वर्ष से अधिक आयु के पुरुषों को भी इसका लाभ मिल रहा है।सुधीर शर्मा ने तंज कसते हुए कहा, “अगर हालात इतने बेहतर हैं, तो प्रदेश की जनता सड़कों पर क्यों उतर रही है?”उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री एक ओर 2027 तक आत्मनिर्भर और 2032 तक सबसे अमीर राज्य बनने की बात करते हैं, जबकि उपमुख्यमंत्री खुद इन दावों को अव्यवहारिक बता चुके हैं।

सुधीर शर्मा 

“एक ही सरकार में दो तरह के बयान देना विकास नहीं, बल्कि भ्रम की राजनीति है।”उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री जहां भी चुनाव होते हैं, वहां हिमाचल की “भ्रामक तस्वीर” पेश करते हैं, जबकि प्रदेश की वास्तविक स्थिति बिल्कुल अलग है।सुधीर शर्मा ने कहा, “यह सरकार ‘बोल कुछ, कर कुछ और दिखा कुछ’ की नीति पर चल रही है।”उन्होंने प्रदेश में भ्रष्टाचार बढ़ने और प्रशासनिक ढांचे के कमजोर होने का भी आरोप लगाया।अंत में, उन्होंने जनता से अपील की कि सरकार के दावों और जमीनी सच्चाई की तुलना करें। साथ ही कहा कि भाजपा जनता के बीच जाकर “भ्रामक प्रचार” और वास्तविक स्थिति को उजागर करेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कोटखाई में एक सप्ताह में पटरी पर आएगी एलपीजी आपूर्ति, प्रशासन को सख्त निर्देश

Summer express/शिमला, संजू-: सेब सीजन के बीच कोटखाई क्षेत्र में रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर सामने आ रही दिक्कतों को सरकार ने गंभीरता से लिया है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने गुरुवार को संबंधित विभागों और जिला प्रशासन के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक कर एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था को एक सप्ताह के भीतर सामान्य...

लॉटरी प्रक्रिया पर सांसद राजीव भारद्वाज का विरोध, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

Summer express/राहुल चावला, कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से एसओपी के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है, लेकिन कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को अप्रत्यक्ष...

एसआईआर में लापरवाही पर बीएलओ निलंबित, विभागीय कार्रवाई की सिफारिश

Summer express , नारनौल। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के कार्य में लापरवाही बरतना नारनौल विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) गजराज को भारी पड़ गया। निर्धारित जिम्मेदारी के निर्वहन में उदासीनता और बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद कार्य में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें तत्काल...

फरीदाबाद में डंपर ने दो पुलिसकर्मियों को कुचला: दोनों की मौत, एंबुलेंस में देरी पर सवाल

Summer express , फरीदाबाद। फरीदाबाद में  दोपहर ड्यूटी के दौरान दर्दनाक सड़क हादसे में हरियाणा पुलिस के दो जवानों की मौत हो गई। पर्वतीय कॉलोनी पुलिस चौकी में राइडर ड्यूटी पर तैनात नवीन और अभिषेक को सोहना रोड पर सरूरपुर के पास तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों पुलिसकर्मी...

एजेंडा पास कराने के नाम पर लेनदेन के आरोप, आप ने डीजीपी से की एफआईआर की मांग

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़। नगर निगम में एजेंडा पास कराने के नाम पर कथित तौर पर पैसों के लेनदेन के मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को आप चंडीगढ़ के अध्यक्ष विजय पाल सिंह के नेतृत्व में पार्टी नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से मुलाकात...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.