Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जालंधर के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ACP ने लोगों से न घबराने की अपील

Summer Expressm, जालंधर। शहर के विभिन्न स्कूलों को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से प्रशासन और पुलिस अलर्ट हो गई है। सोमवार सुबह मिली इस धमकी के बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी है। मामले को लेकर ACP नॉर्थ अशोक मीना का बयान सामने आया है।

ACP अशोक मीना ने बताया कि इससे पहले भी ईमेल के जरिए धमकी मिली थी, जिस पर FIR दर्ज की गई थी। वर्तमान मामले में जांच जारी है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और शांत रहें।

पुलिस ने एहतियात के तौर पर स्कूलों के बाहर पेट्रोलिंग टीमों को तैनात कर दिया है और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। अब तक की जांच में किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।

जानकारी के अनुसार, धमकी में DPS School, Mayor World School और MGN School सहित कई शैक्षणिक संस्थानों को निशाना बनाने की बात कही गई है। इसके अलावा पंजाब की कुछ सरकारी इमारतों को भी धमकी दी गई है, जिसके बाद पूरे प्रशासनिक तंत्र को सतर्क कर दिया गया है।

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां लगातार स्कूल परिसरों और अन्य संवेदनशील स्थानों की जांच कर रही हैं। ईमेल में आपत्तिजनक और भड़काऊ भाषा का भी इस्तेमाल किया गया है, जिसमें बच्चों को नुकसान पहुंचाने की धमकी के साथ कई विवादित दावे किए गए हैं।

फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच कर रही है और जल्द ही धमकी देने वाले की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

हिमाचल कैबिनेट के अहम निर्णय: भूमिहीनों को राहत, स्वास्थ्य सेवाओं में बड़े पैमाने पर भर्ती,हिमकेयर का दायरा बढ़ा

Summer express/शिमला, संजू -: मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। कैबिनेट ने भूमिहीन परिवारों, सीमांत किसानों, कर्मचारियों और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े कई प्रस्तावों को मंजूरी देकर आम जनता को बड़ी राहत देने का प्रयास किया है।सबसे महत्वपूर्ण निर्णय सरकारी भूमि पर लंबे...

राजस्थान में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई, एक दिन में 4,869 वाहनों के खिलाफ एक्शन

Summer express, राजस्थान  | राजस्थान में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस ने व्यापक स्तर पर विशेष प्रवर्तन अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान एक ही दिन में 4,869...

पंजाब में स्मार्ट राशन कार्ड वितरण की शुरुआत, लाभार्थियों को मिलेगा अतिरिक्त खाद्य सहायता पैकेज

Summer express, फिरोजपुर। पंजाब सरकार ने राज्य के पात्र और पंजीकृत परिवारों को नए स्मार्ट राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी कड़ी में फिरोजपुर शहरी विधानसभा क्षेत्र के गांव दुलची में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने लाभार्थी परिवारों को स्मार्ट राशन कार्ड वितरित कर अभियान का...

वन्यजीवों के लिए वरदान बनी समाजसेवियों की पहल,सूखे तालाबों में फिर पहुंचा पानी

Summer express/नूरपुर ,संजीव -: भीषण गर्मी के इस दौर में जहां इंसान खुद को गर्मी से बचाने के उपाय खोज रहा है, वहीं कुछ संवेदनशील समाजसेवी जंगलों में रहने वाले बेजुबान जीवों की प्यास बुझाने के लिए आगे आए हैं। विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के भदरौआ, लोदवां, टिपरी और महकड़ सहित आसपास के वन क्षेत्रों में...

ब्यास में लापता हे युवक का शव हुआ बरामद,पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा

कुल्लू/ मनमिंदर -:जिला कुल्लू के भुंतर में ब्यास नदी में डूबने के कारण एक युवक की मौत हो गई है। वहीं पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस की टीम ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस की टीम ने मामला...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.