Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रोहड़ू में क्रिकेट महोत्सव का समापन, युवाओं को खेलों के माध्यम से नशामुक्ति का संदेश

Summer express/ रोहड़ू, 06 अप्रैल — इंदिरा गांधी खेल मैदान, रोहड़ू में आयोजित क्रिकेट महोत्सव (क्रिकेट क्रांति सीजन-5) का समापन उत्साह और उमंग के साथ हुआ। इस अवसर पर लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियाँ युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। खेलों में सक्रिय भागीदारी से युवाओं की ऊर्जा सकारात्मक दिशा में लगती है और वे अनुशासन, फिटनेस तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाते हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे खेलों को अपने जीवन का हिस्सा बनाकर नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान दें।

मंत्री ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए आवश्यक हैं, बल्कि यह व्यक्तित्व निर्माण, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और प्रतिस्पर्धात्मक सोच को भी बढ़ावा देते हैं।क्षेत्रीय विकास पर बोलते हुए उन्होंने आश्वासन दिया कि रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि रोहड़ू-चिड़गांव सड़क के लिए पहले ही 20 करोड़ रुपये स्वीकृत किए जा चुके हैं, लेकिन कार्य की धीमी प्रगति को देखते हुए अधिकारियों को समयबद्ध पूरा करने और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

इसके अलावा, डोडरा-क्वार सड़क परियोजना के लिए समयावधि बढ़ाई गई है ताकि यह सड़क हर मौसम में उपयोगी बन सके। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (फेज-4) के तहत क्षेत्र में करीब 200 करोड़ रुपये की लागत से 21 सड़कों को मंजूरी मिली है।कार्यक्रम में विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए क्षेत्र के विकास में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के योगदान को याद किया। उन्होंने बताया कि रोहड़ू नागरिक अस्पताल में लगभग 25 करोड़ रुपये की लागत से क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण कार्य जारी है।

समापन समारोह के दौरान उपस्थित युवाओं को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई।इस चार दिवसीय प्रतियोगिता (3 से 6 अप्रैल, 2026) में कुल 6 टीमों ने भाग लिया, जिनमें नेक्स्ट जेन शराचली, कोटखाई रॉयल्स, नाइट हॉक्स रोहड़ू, फार्म सेंटर-11 जुब्बल, पराला सुपर किंग्स और नावर लीजेंड्स शामिल रहीं। प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने भी भाग लेकर आयोजन को और आकर्षक बनाया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.