Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम: फॉर्म हाउस मालिक की कुल्हाड़ी से हत्या, सहायक पर शक

Summer Express, गुरुग्राम  | गुरुग्राम के सोहना शहर थाना क्षेत्र के हरचंदपुर गांव में एक फॉर्म हाउस मालिक की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई। फॉर्म हाउस के अंदर 35 वर्षीय युवक का शव लहुलुहान अवस्था में मिला, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान घाटा गांव निवासी राहुल कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राहुल का हरचंदपुर गांव के पास एक फॉर्म हाउस था, जहां वह अक्सर आता-जाता रहता था। फॉर्म हाउस पर उसने एक सहायक भी रखा हुआ था, जो घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्वजन ने उसी सहायक पर हत्या का शक जताया है।

परिजनों ने बताया कि राहुल फॉर्म हाउस गया था, लेकिन इसके बाद वह घर नहीं लौटा। जब उनसे फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई, तो कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका होने पर परिवार के सदस्य देर रात फॉर्म हाउस पहुंचे, जहां अंदर राहुल का शव पड़ा मिला।

घटना की सूचना मिलते ही सोहना शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और फरार सहायक की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं। आसपास के लोगों और अन्य संभावित साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

केएनएच से गायनी सेवाएं हटाने के विरोध में सचिवालय कूच, पुलिस से हुई झड़प

Summer express/शिमला,संजू-:कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) से गायनी ओपीडी और वार्ड को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में शिफ्ट करने के प्रस्ताव के विरोध में मंगलवार को अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने शिमला में जोरदार प्रदर्शन किया। समिति की अगुवाई में टोलैंड से सचिवालय तक निकाले गए मार्च में बड़ी संख्या में महिलाओं...

डाडा सीबा में 1500 रुपये के मुद्दे पर सियासी घमासान, भाजपा के प्रदर्शन के जवाब में कांग्रेस ने लहराए काले झंडे

Summer express/कांगड़ा/गुलशन धनोहा-:जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र के डाडा सीबा में महिलाओं को हर माह 1500 रुपये देने के मुद्दे को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से सुक्खू सरकार के खिलाफ आयोजित विरोध-प्रदर्शन के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच आमना-सामना हो गया। स्थिति कुछ समय के लिए तनावपूर्ण बनी रही।भाजपा...

जमीन विवाद में पिता ने बेटे की गोली मारकर की हत्या, आरोपी फरार

summer express, सिरसा। कालांवाली के गांव खोखर में मंगलवार सुबह जमीन विवाद को लेकर एक पिता ने अपने 35 वर्षीय बेटे जसवंत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया और लोग इस घटना से स्तब्ध हैं।...

आदमपुर में युवक की हत्या: 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार

summer express,आदमपुर। हिसार के आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में युवक रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने वारदात के 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव के ही जयराम और अक्षय जाजूदा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों से पूछताछ...

नाबालिग साली से दुष्कर्म का आरोप, पांच माह की गर्भवती हुई, जीजा गिरफ्तार

summer express,सिरसा। डबवाली क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ उसके जीजा द्वारा कथित तौर पर दुष्कर्म करने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि 23 वर्षीय युवक ने अपनी 14 वर्षीय नाबालिग साली को धमकाकर उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया। इसके चलते नाबालिग करीब पांच माह की गर्भवती हो गई। परिजनों की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.