Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोनीपत मंडी की सड़कों की गुणवत्ता पर सवाल, 15 सैंपल जांच के लिए भेजे गए

Summer Express, सोनीपत  | सोनीपत की नई अनाज मंडी में तैयार और निर्माणाधीन सड़कों की गुणवत्ता को लेकर अब गंभीर सवाल उठने लगे हैं। हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, करनाल की क्वालिटी कंट्रोल टीम ने मंडी का औचक निरीक्षण किया और विभिन्न स्थानों से 15 सैंपल एकत्रित कर विस्तृत जांच के लिए मुख्यालय भेज दिए।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि जांच रिपोर्ट में निर्माण सामग्री मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई, तो संबंधित ठेकेदारों और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल, एक अप्रैल से गेहूं खरीद प्रक्रिया शुरू होने के बाद सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव पंकज अग्रवाल और उपायुक्त नेहा सिंह ने मंडी का दौरा किया था। निरीक्षण के दौरान सड़कों की गुणवत्ता बेहद खराब पाई गई थी। हालात ऐसे थे कि एक अधिकारी की ठोकर से ही सड़क की परत उखड़ गई, जिस पर प्रधान सचिव ने मौके पर ही नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई थी।

उन्होंने साफ निर्देश दिए थे कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और खराब गुणवत्ता वाली सड़कों को दोबारा बनाया जाए। इसी के तहत अब सैंपलिंग प्रक्रिया शुरू की गई है।

जानकारी के अनुसार, नई अनाज मंडी में सड़कों के निर्माण और मरम्मत का कार्य करीब 86.14 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा है। फिलहाल दो सड़कें पूरी तरह तैयार हो चुकी हैं, जिनकी गुणवत्ता की जांच के लिए बिटुमिन, कंक्रीट और बेस मटेरियल के नमूने लिए गए हैं। टीम ने सड़कों की अंदरूनी परतों की भी जांच की, ताकि निर्माण में उपयोग की गई सामग्री की गुणवत्ता का सही आकलन किया जा सके।

क्वालिटी कंट्रोल टीम के अनुसार, सैंपलों की रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर आने की संभावना है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। यदि गुणवत्ता में कमी पाई गई, तो संबंधित एजेंसी का भुगतान रोका जा सकता है और सड़कों को उखाड़कर नए सिरे से निर्माण के आदेश भी दिए जा सकते हैं।

विभाग का कहना है कि किसानों और व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.