Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कुरुक्षेत्र मीरी पीरी विवाद: SGPC अध्यक्ष हरजिंद्र सिंह धामी शाहाबाद पहुंचे, बैठक में अहम फैसले की संभावना

Summer Express, कुरुक्षेत्र। शाहाबाद स्थित मीरी पीरी मेडिकल संस्थान को लेकर चल रहे विवाद ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। इसी मामले के सिलसिले में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंद्र सिंह धामी शाहाबाद पहुंचे, जहां उन्होंने सैकड़ों की संख्या में मौजूद संगत के साथ बैठक की।

सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में विवाद को लेकर कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है। इसको लेकर न केवल संगत बल्कि प्रशासन की भी नजरें टिकी हुई हैं। मौके पर भारी संख्या में लोग मौजूद रहे और माहौल में गंभीरता बनी रही।

गौरतलब है कि 20 मार्च को मीरी पीरी संस्थान में उस समय विवाद खड़ा हो गया था, जब अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे कर्मचारियों से मिलने हरियाणा कमेटी के नामित सदस्य बलजीत सिंह दादूवाल अपने समर्थकों और अन्य पदाधिकारियों के साथ पहुंचे थे। इस दौरान संस्थान के प्रबंधन को लेकर दोनों पक्षों के बीच टकराव हो गया था, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई और पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा था।

विवाद के दौरान हरियाणा कमेटी के उपाध्यक्ष ने आरोप लगाया था कि उनके साथ मारपीट की गई और उनके कपड़े तक फाड़े गए। उन्होंने दादूवाल के साथ मिलकर पुलिस अधीक्षक को शिकायत भी दी थी। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी शिकायत दर्ज कराते हुए दादूवाल और उनके समर्थकों पर संस्थान पर कब्जा करने के प्रयास का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने दादूवाल पक्ष की शिकायत पर एसजीपीसी के सीनियर मीत प्रधान सरदार रघुजीत सिंह विर्क, बलदेव सिंह कैमपुरिया सहित करीब 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था, जिससे विवाद और गहरा गया।

अब एसजीपीसी द्वारा दादूवाल पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई जा रही है। इसी संदर्भ में अध्यक्ष हरजिंद्र सिंह धामी का शाहाबाद दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि वे प्रशासन को मांग पत्र सौंपेंगे और यदि प्रशासन मौके पर नहीं पहुंचता है तो एसपी कार्यालय का घेराव भी किया जा सकता है।

उधर, बलजीत सिंह दादूवाल भी पहले ही अपने समर्थकों के साथ बैठक कर बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने की बात कह चुके हैं, जिससे यह विवाद और अधिक तूल पकड़ता नजर आ रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

UHS रोहतक में मूल्यांकन विवाद पर सख्ती: दो परीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी

Summer express, रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय , रोहतक ने परीक्षा मूल्यांकन में कथित अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए डेंटल कॉलेज के ओरल सर्जरी विभाग के दो परीक्षकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने दोनों परीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए सात दिनों के भीतर...

हिसार पुलिस की बड़ी सफलता, लाखों के मोबाइल मालिकों तक पहुंचे

Summer express, हिसार। हिसार जिला पुलिस की साइबर सुरक्षा शाखा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुम हुए 10 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिया। लाखों रुपये मूल्य के मोबाइल फोन वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई और उन्होंने पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत...

खस्ताहाल सड़कें बनीं तनाव की वजह,शेरा नेगी ने प्रशासन से लगाई सुधार की गुहार

Summer express/कुल्लू, मनमिंदर अरोड़ा -:भुंतर से मणिकर्ण तक सड़क की खराब स्थिति को लेकर समाजसेवी एवं आम आदमी पार्टी के जिला कुल्लू अध्यक्ष शेरा नेगी ने प्रशासन और प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों और जर्जर हालात के कारण स्थानीय लोगों और पर्यटकों को भारी परेशानियों...

बहादुरगढ़ में सड़क किनारे कपड़े में लिपटा मिला महिला का शव, हत्या की आशंका से सनसनी

Summer express, बहादुरगढ़। हरियाणा के बहादुरगढ़ क्षेत्र के मांडोठी इलाके में सड़क किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। करीब 35 वर्षीय महिला का शव कपड़े में लिपटा हुआ मिला, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और...

राजौंद में दुकान पर हमला और तोड़फोड़ मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार, कब्जा विवाद निकला वजह

Summer express, बलिन्द्र कुमार, कैथल। कैथल जिले के राजौंद कस्बे में एक दुकान में घुसकर हमला करने, तोड़फोड़ करने और दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात के पीछे दुकान के कब्जे को लेकर चल रहा पुराना...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.