Facebook-f Youtube X-twitter

पूर्व विधायक की फैक्ट्री फायरिंग मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, रिकवरी के दौरान पुल से कूदा और घायल

Summer express,यमुनानगर। गांव जठलाना में पूर्व विधायक दिलबाग सिंह की फैक्ट्री पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमन उर्फ काकू निवासी गांव सिंनहरी खालसा, जिला कुरुक्षेत्र के रूप में हुई है।

पुलिस आरोपी को बरामदगी (रिकवरी) के लिए साथ लेकर जा रही थी, तभी उसने भागने की कोशिश की। इस दौरान आरोपी ने खजूरी पुल से छलांग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल आरोपी को तुरंत सिविल अस्पताल यमुनानगर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

यह घटना बीते 30 मार्च की रात करीब 11 बजे की है, जब अज्ञात हमलावरों ने फैक्ट्री के गेट पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी थी। उस समय गेट पर स्थित सिक्योरिटी रूम में कर्मचारी मौजूद थे। हमलावरों ने अपने चेहरे काले कपड़े से ढक रखे थे और बिना किसी चेतावनी के कई राउंड गोलियां चलाईं।

गोलीबारी से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावरों ने लगातार फायरिंग की और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, हालांकि फैक्ट्री के अंदर तक गोलियां पहुंचने से बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल इस मामले में एक आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.