Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा की अनाज मंडियों में अव्यवस्था पर सियासत तेज, AAP ने सरकार पर साधा निशाना

Summer express, चंडीगढ़  | हरियाणा की अनाज मंडियों में इन दिनों फैली अव्यवस्थाओं को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने चंडीगढ़ में प्रदेश की भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर सीधा हमला बोलते हुए मंडियों की मौजूदा स्थिति को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

ढांडा ने कहा कि प्रदेश का प्रशासनिक तंत्र पूरी तरह से विफल साबित हो रहा है और किसानों को उनकी फसल के उचित प्रबंधन के लिए जरूरी सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। पार्टी के अनुसार, बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से पहले ही किसान नुकसान झेल रहे थे, लेकिन सरकार की लापरवाही ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि मार्च और अप्रैल 2026 के दौरान हरियाणा में सामान्य से करीब 70 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई, जिससे लगभग 23 लाख हेक्टेयर कृषि क्षेत्र प्रभावित हुआ है। अगेती फसलों को भी 10 से 15 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है।

ढांडा ने आरोप लगाया कि इन परिस्थितियों के बावजूद मंडियों में फसल को सुरक्षित रखने के लिए पर्याप्त तिरपाल और शेड की व्यवस्था नहीं की गई। मंडियों में गेहूं के ढेर खुले में पड़े हैं, जिससे लाखों क्विंटल अनाज बारिश में भीगकर खराब होने के कगार पर पहुंच गया है।

उन्होंने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब मौसम विभाग पहले ही भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी कर चुका था, तब भी तैयारियां क्यों नहीं की गईं। साथ ही उन्होंने ‘12 प्रतिशत नमी’ के नियम को किसानों के खिलाफ बताया और कहा कि इसी बहाने खरीद प्रक्रिया को धीमा किया जा रहा है।

प्रदेश की प्रमुख अनाज मंडियों जैसे कुरुक्षेत्र, कैथल, रोहतक, पानीपत, जींद और हिसार में स्थिति बेहद खराब बताई जा रही है। बायोमेट्रिक गेट पास प्रणाली के बार-बार फेल होने से किसानों को लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं पोर्टल की खराबी और आढ़तियों की हड़ताल के कारण खरीद और उठान की प्रक्रिया भी प्रभावित हुई है।

AAP ने मांग की है कि मंडियों में तुरंत तिरपाल और वाटरप्रूफ शेड की व्यवस्था की जाए, नमी के नियमों में ढील देकर फसल की तुरंत खरीद सुनिश्चित की जाए, बायोमेट्रिक प्रणाली को दुरुस्त किया जाए और बारिश से खराब हुई फसलों के लिए किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए।

ढांडा ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द सुधार नहीं किया तो किसानों का आक्रोश बढ़ सकता है और इसका असर सरकार को भुगतना पड़ेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.