Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पति पर प्रताड़ना के आरोप,विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, अस्पताल में भर्ती

मंडी ,धर्मवीर- : जिला के सुंदरनगर क्षेम में विवाहिता ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। महिला को नाजुक हालत में नेरचौक मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।आरोप है कि पति की प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने यह खौफनाक खदम उठाया है।उधर, पिता के शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में विवाहित के पिता यादवेंद्र ने बताया कि इसी साल 9 फरवरी 2026 को उनकी बेटी विवाह क्षेत्र के युवक नील कमल से हुआ है। विवाह के कुछ दिन बाद ही नील कमल ने उनकी बेटी को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इस संबंध में उन्होंने पुलिस थाना बीएसएल कॉलोनी में भी मामला दर्ज कराया था और फिर दोनों पक्षों के बीच समझौता भी हुआ। इसके बावजूद भी नील कमल की प्रताड़ना नहीं रूकी और उनकी बेटी ने तंग आकर बीते रोज 7 अप्रैल को जहरीला पदार्थ निगल लिया। एसपी मंडी विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि की है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

UHS रोहतक में मूल्यांकन विवाद पर सख्ती: दो परीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी

Summer express, रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय , रोहतक ने परीक्षा मूल्यांकन में कथित अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए डेंटल कॉलेज के ओरल सर्जरी विभाग के दो परीक्षकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने दोनों परीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए सात दिनों के भीतर...

हिसार पुलिस की बड़ी सफलता, लाखों के मोबाइल मालिकों तक पहुंचे

Summer express, हिसार। हिसार जिला पुलिस की साइबर सुरक्षा शाखा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुम हुए 10 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिया। लाखों रुपये मूल्य के मोबाइल फोन वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई और उन्होंने पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत...

खस्ताहाल सड़कें बनीं तनाव की वजह,शेरा नेगी ने प्रशासन से लगाई सुधार की गुहार

Summer express/कुल्लू, मनमिंदर अरोड़ा -:भुंतर से मणिकर्ण तक सड़क की खराब स्थिति को लेकर समाजसेवी एवं आम आदमी पार्टी के जिला कुल्लू अध्यक्ष शेरा नेगी ने प्रशासन और प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों और जर्जर हालात के कारण स्थानीय लोगों और पर्यटकों को भारी परेशानियों...

बहादुरगढ़ में सड़क किनारे कपड़े में लिपटा मिला महिला का शव, हत्या की आशंका से सनसनी

Summer express, बहादुरगढ़। हरियाणा के बहादुरगढ़ क्षेत्र के मांडोठी इलाके में सड़क किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। करीब 35 वर्षीय महिला का शव कपड़े में लिपटा हुआ मिला, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और...

राजौंद में दुकान पर हमला और तोड़फोड़ मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार, कब्जा विवाद निकला वजह

Summer express, बलिन्द्र कुमार, कैथल। कैथल जिले के राजौंद कस्बे में एक दुकान में घुसकर हमला करने, तोड़फोड़ करने और दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात के पीछे दुकान के कब्जे को लेकर चल रहा पुराना...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.