Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अजमेर में धोबी को 598 करोड़ के लेन-देन का इनकम टैक्स नोटिस, पैन कार्ड दुरुपयोग का शक

Summer Express अजमेर | राजस्थान के अजमेर में एक धोबी को आयकर विभाग ने 598 करोड़ रुपये से अधिक के बैंक लेन-देन को लेकर नोटिस जारी किया है। नोटिस में उससे इस भारी-भरकम लेन-देन और कथित रूप से हीरे की खरीद-बिक्री से जुड़े मामलों पर जवाब मांगा गया है।

रामगंज इलाके में कपड़े धोकर और प्रेस का काम करने वाले जितेंद्र कुमार का कहना है कि नोटिस में जिस बैंक खाते का जिक्र किया गया है, वह उनका नहीं है। उन्होंने बताया कि करीब दो साल पहले पाली में एक कार्यक्रम के दौरान उनका पैन कार्ड खो गया था, जिसके बाद उन्हें आशंका है कि किसी ने उनके दस्तावेज का दुरुपयोग किया हो सकता है।

जितेंद्र के अनुसार, नोटिस मिलने के बाद से उनका कामकाज प्रभावित हुआ है और वह पिछले कई दिनों से वकील और संबंधित अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं। उन्होंने मामले में पुलिस और अन्य एजेंसियों से शिकायत भी की है।

इस मामले में आयकर विभाग ने संबंधित प्राइवेट बैंक के मैनेजर को भी नोटिस जारी किया है, जहां से करोड़ों रुपये के लेन-देन होने का दावा किया जा रहा है। जांच में यह भी सामने आया है कि इसी खाते के माध्यम से हीरे की खरीद-बिक्री से जुड़े संदिग्ध ट्रांजेक्शन हुए हैं।

जितेंद्र के वकील राकेश ठाड़ा ने बताया कि उन्होंने बैंक और उस खाते को संचालित करने वाले व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्हें संदेह है कि पाली के एक डायमंड कारोबारी ने पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल कर खाते को खोला और उसके जरिए बड़े पैमाने पर लेन-देन किया।

फिलहाल आयकर विभाग इस पूरे मामले की गहन जांच कर रहा है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि करोड़ों के इस ट्रांजेक्शन के पीछे वास्तविक व्यक्ति कौन है और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.