Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

साच पास में पर्यटकों को आंशिक राहत,रानीकोट स्नो पॉइंट तक जाने की मिली अनुमति

Summer express/चंबा, मंजूर  पठान-:हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल साच पास में भारी बर्फबारी के बाद अब प्रशासन ने पर्यटकों को आंशिक राहत देते हुए रानीकोट स्नो पॉइंट तक जाने की अनुमति दे दी है। लंबे समय से सुरक्षा कारणों के चलते इस क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा हुआ था, जिससे साच पास घूमने के इच्छुक लोगों को निराशा का सामना करना पड़ रहा था।

जिला प्रशासन की पहल पर चुराह प्रशासन ने स्थिति का आकलन करने के बाद यह निर्णय लिया है। अब पर्यटक निर्धारित सीमा तक जाकर बर्फबारी का आनंद ले सकेंगे। प्रशासन ने बैरागढ़ स्थित पुलिस चौकी को भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं, ताकि सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके और पर्यटकों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।

इस अनुमति के साथ प्रशासन ने पर्यटकों के लिए कुछ सख्त नियम भी लागू किए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि साच पास और आसपास का क्षेत्र बेहद संवेदनशील और प्राकृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, इसलिए यहां स्वच्छता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। पर्यटकों से अपील की गई है कि वे अपने साथ लाए गए खाने-पीने के सामान का कचरा इधर-उधर न फेंकें, बल्कि उसे वापस लाकर निर्धारित स्थानों पर ही निपटाएं। यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर गंदगी फैलाते हुए पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस संबंध में राजेश कुमार जरियाल ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देशों के अनुसार पर्यटकों को फिलहाल रानीकोट स्नो पॉइंट तक जाने की अनुमति दी गई है। उन्होंने कहा कि पर्यटक यहां आकर प्राकृतिक सौंदर्य और बर्फबारी का आनंद लें, लेकिन साथ ही सफाई और नियमों का विशेष ध्यान रखें। प्रशासन का उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित करना भी है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चम्बाघाट में पंजाब रोडवेज की बस पर पथराव, गुस्साए परिजन ने तोड़े शीशे

Summer express/सोलन-:सोलन के चम्बाघाट में मंगलवार को एक व्यक्ति ने पंजाब रोडवेज की बस पर पथराव कर उसके शीशे तोड़ दिए। बताया जा रहा है कि व्यक्ति अपने बेटे की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे समय पर अस्पताल न पहुंचाने को लेकर बस चालक और परिचालक से नाराज था।जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ से चायल जा...

करियर प्वाइंट विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 648 विद्यार्थियों को मिलीं डिग्रियां, 43 मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -:करियर प्वाइंट विश्वविद्यालय,हमीरपुर का 12वां दीक्षांत समारोह उत्साह और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की। इस अवसर पर उन्होंने युवा स्नातकों से अपनी शिक्षा, ज्ञान और कौशल का उपयोग समाज में सकारात्मक बदलाव लाने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।समारोह...

UDISE+ पोर्टल पर ऑनलाइन अपडेट हो रहा स्कूलों का रिकॉर्ड, चयनित शिक्षकों को दी जा रही विशेष ट्रेनिंग

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: जिले के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्कूलों से जुड़ी तमाम जानकारियों को ऑनलाइन अपडेट करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसके लिए UDISE+ पोर्टल पर डाटा फीडिंग और सिस्टम अपडेट करने को लेकर चयनित शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिले के पांच ब्लॉकों में यह प्रशिक्षण...

त्योहारों को लेकर कैथल पुलिस अलर्ट, बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर स्निफर डॉग से जांच

Summer express, कैथल (बलिंदर कुमार)। आगामी त्योहारों के मद्देनजर कैथल पुलिस ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। दीपावली, धनतेरस, गोवर्धन पूजा, भैयादूज, छठ पूजा और विश्वकर्मा दिवस को देखते हुए बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, मुख्य बाजारों और अन्य भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस अधीक्षक मनप्रीत...

गुरदासपुर में भाजपा की लोकतंत्र बचाओ यात्रा, कांग्रेस और आप पर बरसे केंद्रीय मंत्री

Summer express, गुरदासपुर। पंजाब में अपनी राजनीतिक गतिविधियों को तेज करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को गुरदासपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पैदल यात्रा निकाली। जिला भाजपा अध्यक्ष बघेल सिंह बाहिया की अध्यक्षता में आयोजित इस यात्रा में केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर विशेष रूप से शामिल हुए। यात्रा के माध्यम से भाजपा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.