Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल कांग्रेस में नई कार्यकारिणी का स्वागत, कौल सिंह की टिप्पणी को बताया सुझाव

शिमला ,संजू -:हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने नई कार्यकारिणी के गठन पर संतोष जताते हुए इसे संगठन के लिए सकारात्मक कदम बताया है। उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी के गठन में देरी जरूर हुई, लेकिन इसमें अनुभवी और जमीनी नेताओं को उचित स्थान दिया गया है, जो पार्टी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

प्रतिभा सिंह ने इस प्रक्रिया के लिए कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने संतुलित और सोच-समझकर टीम का चयन किया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी के भीतर किसी प्रकार की गंभीर नाराज़गी नहीं है, बल्कि वरिष्ठ नेताओं के बीच विचार-विमर्श लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर के बयान को लेकर उठ रही चर्चाओं पर उन्होंने कहा कि इसे नाराज़गी के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। कौल सिंह एक अनुभवी नेता हैं और उन्होंने केवल अपने सुझाव दिए हैं, जो संगठन के हित में हैं।सरकार के कामकाज पर बोलते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर काम का काफी दबाव है, लेकिन इसके बावजूद वे सभी वर्गों के मुद्दों को सुलझाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में सरकार की कार्यप्रणाली पर टिप्पणी करना उचित नहीं है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सुप्रीम कोर्ट ने दिव्यांगता पेंशन से जुड़े केंद्र के 271 मामले किए खारिज

summer express , नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सैनिकों को दिव्यांगता पेंशन दिए जाने के आदेशों को चुनौती देने वाली केंद्र सरकार की 271 अपीलें खारिज कर दी हैं। अदालत ने रक्षा मंत्रालय की वर्ष 2015 की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि दिव्यांग सैनिकों को पेंशन लाभ से वंचित करने वाले...

पंजाब के सरकारी स्कूलों के लिए सोशल मीडिया अकाउंट अनिवार्य, MSTAR पर दर्ज करनी होगी जानकारी

summer express, चंडीगढ़। पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी सरकारी स्कूलों को कम से कम एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आधिकारिक और सक्रिय अकाउंट बनाने के निर्देश दिए हैं। स्कूलों को एक्स, फेसबुक या इंस्टाग्राम में से किसी एक प्लेटफॉर्म का चयन कर अपना आधिकारिक अकाउंट बनाना होगा। विभाग का उद्देश्य सरकारी स्कूलों...

अंबाला में 5 किलोमीटर की नमो मैराथन, CM सैनी समेत 8 हजार लोगों ने लिया हिस्सा

summer express , अंकुर कपूर ,अंबाला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सेवा समर्पण को समर्पित नमो मैराथन का आयोजन  अंबाला शहर में किया गया। हर्बल पार्क से शुरू हुई 5 किलोमीटर लंबी मैराथन में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समेत करीब 8 हजार खिलाड़ियों, कलाकारों, प्रशिक्षकों, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों तथा अन्य...

अंबाला में बिजली विभाग के स्टोर में भीषण आग, कई घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला शहर के बलदेव नगर इलाके में  शाम बिजली विभाग के स्टोर में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठती देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया...

हांसी में तीन बच्चों की मां की हत्या: लिव-इन पार्टनर गिरफ्तार, बेटी घायल, बेटा बरामद

summer express , हांसी। न्यू सुभाष नगर में तीन बच्चों की मां रचना की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके लिव-इन पार्टनर चांदी उर्फ लम्बु को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों काफी समय से साथ रह रहे थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी रचना से शादी करना चाहता...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.