Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

किक्रेट के मैदान में तैश में आकर दोस्त ने सिर पर मारा बल्ला, 8 दिन बाद आईजीएमसी में किशोर ने तोड़ा दम

Summer express/मंडी ,धर्मवीर-: खेल के मैदान में कुछ दोस्त क्रिकेट खेल रहे थे, तभी अचानक दो दोस्त बॉलिंग और विकेटकिपिंग को लेकर आपस में उलझ़ गए। एक ने तैश में आकर दूसरे दोस्त के सिर पर लकड़ी के बल्ले से जोरदार प्रहार कर दिया। घायल व बेहोश अवस्था में किशोर को नागरिक अस्पताल सुन्नी ले जाया गया, जहां से डाक्टरों ने उसे आईजीएमसी शिमला रेफर दिया। 8 दिनों तक चले उपचार के बाद बीते रोज किशोर ने दम तोड़ दिया। 

पुलिस ने अब बीएनएस की धारा 103 के तहत मामला दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई शुरू दी जाएगी। इस घटना में मृतक व बाल आरोपी बालक दोनों ही किशोर है। बाल आरोपी को जल्द ही बाल न्यायलय में पेश किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार सुंदरनगर के निहरी क्षेत्र की बीते 1 अप्रैल की यह घटना है। उसी दिन पीड़ित किशोर के परिजनों ने निहरी चौकी में मारपीट का मामला दर्ज कराया था। जिस पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 126(2), 115(2) और 352’के तहत मामला दर्ज किया था।  घटना स्थल का दौरा कर पुलिस ने लकड़ी के बल्ले को भी अपने कब्जे में ले लिया है। एसपी मंडी विनोद कुमार ने घटना की पुष्टि की है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में कानून के अनुसार हत्या व अन्य संबंधित धाराओं के तहत आगामी कार्रवाई अमल में लायी जाएगी। मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई जारी है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कसाऊ प्रोजेक्ट पर सुक्खू का अनुराग ठाकुर पर हमला, बोले- अपने ज्ञान में करें वृद्धि, 20 साल में  जनता के लिए क्या किया?

Summer express/हमीरपुर, अरविंद- :मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर दौरे के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर समेत प्रदेश भाजपा नेताओं पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कुशाऊ प्रोजेक्ट, सानन हाइड्रो प्रोजेक्ट, स्वास्थ्य सेवाओं, डॉक्टरों की भर्ती और प्रदेश सरकार की आगामी योजनाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें कहीं।...

फतेहाबाद में फाइनेंसर से परेशान युवक ने उठाया खौफनाक कदम, अस्पताल में मौत

summer express,फतेहाबाद। मस्जिद वाले मोहल्ले में रहने वाले 26 वर्षीय गौरव ने कथित तौर पर फाइनेंसरों से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां गुरुवार को उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद बस स्टैंड पुलिस चौकी ने मामले की जांच शुरू कर दी...

करनाल में बंद मुर्गी फार्म में चल रहा था अवैध पटाखा निर्माण, 90 पेटियां बरामद

summer express ,करनाल। जिले के मोहिदीनपुर गांव में बाहर से बंद दिखाई देने वाले एक मुर्गी फार्म के अंदर कथित तौर पर अवैध रूप से पटाखे बनाने का काम चल रहा था। पुलिस की छापेमारी में मौके से तैयार पटाखों की करीब 90 पेटियां और बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री बरामद हुई है। पुलिस के...

गुरुग्राम में गोपाल कांडा से जुड़ी तीन संपत्तियों पर ईडी की छापेमारी, खंगाले दस्तावेज़

summer express , गुरुग्राम। हरियाणा के पूर्व गृह राज्यमंत्री और कारोबारी गोपाल कांडा से जुड़ी मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) की धारा 17 के तहत गुरुग्राम में कांडा से जुड़ी तीन प्रमुख संपत्तियों पर छापेमारी की। ईडी की कार्रवाई...

द्वारका एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार ने चार मजदूरों को कुचला, दो की मौत

summer express , गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे पर श्रीराम चौक के पास  देर रात तेज रफ्तार शेवरले बीट कार ने सड़क किनारे काम कर रहे चार मजदूरों को कुचल दिया। हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूरों के साथ कार चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.