रोहद टोल पर रोडवेज बस की टक्कर से युवक की मौत

Summer Express, बहादुरगढ़ |  नेशनल हाईवे-9 पर स्थित रोहद टोल प्लाजा शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे का गवाह बना, जहां ड्यूटी के पहले ही दिन 22 वर्षीय युवक कपिल की हरियाणा रोडवेज बस की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार मृतक कपिल, जो सांपला का रहने वाला था, ने रात करीब 12 बजे टोल पर अपनी पहली ड्यूटी जॉइन की थी। उसे शुक्रवार सुबह 8 बजे ड्यूटी समाप्त कर घर लौटना था, लेकिन सुबह करीब 6 बजे ही यह दर्दनाक हादसा हो गया। वह लेन नंबर 11 पर तैनात था, जब यह घटना हुई।

हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि हिसार डिपो की बस टोल प्लाजा से गुजर रही थी। इसी दौरान कपिल अचानक दौड़कर बस के सामने से दूसरे बूथ की ओर जाने लगा और बस की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह दूर जाकर गिरा और उसके सिर में गंभीर चोटें आईं।

घटना के तुरंत बाद टोल स्टाफ ने उसे बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे से टोल कर्मचारियों और मृतक के परिवार में शोक और आक्रोश का माहौल है। आसौदा थाना पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई अमित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैंसर की दवाओं पर केंद्र ने दी बड़ी राहत, हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल: राजेंद्र राणा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कैंसर की दवाओं के दाम में 93 प्रतिशत तक की कटौती करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की अनदेखी करने...

लोकतंत्र की लड़ाई के लिए दिल्ली कूच करेगा हिमाचल, हर विधानसभा से जुटेंगे 200 लोग

Summer express/शिमला/संजू: दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली को लेकर हिमाचल प्रदेश में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। इस रैली में प्रदेश से करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र से लगभग 200 लोगों को दिल्ली ले जाने का...

जयराम ठाकुर ने सड़कों की बदहाली और बस रूट बंद होने पर उठाए सवाल, बोले- गारंटियां पूरी करने में नाकाम रही सरकार

Summer express/ऊना,राकेश -:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। प्रदेश में सड़कों की हालत लगातार खराब हो रही है, कई बसों के...

नौहराधार सीएचसी भवन जनता को समर्पित,50 हजार लोगों को होगा लाभ…संगड़ाह स्कूल को सीबीएसई में स्तरोन्नत करने की घोषणा

Summer express/शिमला-: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा सिरमौर जिला के रेणुका विधानसभा क्षेत्र के नौहराधार में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन का लोकार्पण किया। 6.92 करोड़ रुपये की लागत से तैयार छह बिस्तरों वाले इस स्वास्थ्य केंद्र से क्षेत्र की 20 ग्राम पंचायतों और 47 गांवों...

1 नवंबर की दिल्ली रैली में हरियाणा से एक लाख लोग होंगे शामिल : राव नरेंद्र

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने दावा किया है कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से कम से कम एक लाख लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि देशभर से करीब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.