Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा DGP की सख्त चेतावनी: गन कल्चर व अश्लील कंटेंट पर होगी कार्रवाई

Summer Express, चंडीगढ़। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (DGP) अजय सिंघल ने सोशल मीडिया पर गन कल्चर, हिंसा और अश्लील व भ्रामक कंटेंट फैलाने वालों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा कि ऐसे किसी भी कंटेंट को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

डीजीपी ने बताया कि 1 जनवरी 2026 से 10 अप्रैल 2026 के बीच हरियाणा पुलिस की कार्रवाई में कुल 6,083 आपत्तिजनक यूआरएल, ऐप्स, वेबसाइट्स और डिजिटल कंटेंट को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से हटवाया गया है। इनमें मेटा (फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप) से 4,278, यूट्यूब से 1,172, एक्स (पूर्व ट्विटर) से 372, अन्य प्लेटफॉर्म्स से 167, टेलीग्राम से 53, रेडिट से 36 और स्नैपचैट से 5 कंटेंट शामिल हैं।

डीजीपी ने कहा कि हथियारों का महिमामंडन, हिंसा को बढ़ावा देने वाला कंटेंट, महिलाओं और बच्चों का आपत्तिजनक चित्रण तथा हरियाणवी समाज की गलत छवि पेश करने वाले फर्जी या भ्रामक पोस्ट सामाजिक ताने-बाने को नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस विषय को लेकर बेहद गंभीर हैं और राज्य सरकार समाज में सकारात्मक माहौल बनाए रखने के लिए लगातार सख्त कदम उठा रही है।

डीजीपी ने कहा कि हरियाणा एक शांतिप्रिय और विकासशील राज्य है, जिसने देश के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ऐसे में राज्य की छवि को खराब करने वाले किसी भी दुष्प्रचार को रोका जाएगा।

उन्होंने युवाओं और सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स से अपील की कि वे जिम्मेदारी के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का उपयोग करें और समाज में सकारात्मक संदेश फैलाएं। साथ ही चेतावनी दी कि कानून व्यवस्था को प्रभावित करने या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हरियाणा पुलिस ने दोहराया कि राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.