Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कुरुक्षेत्र जेल में मोबाइल से बनाए वीडियो वायरल, गैंगस्टर लिंक की जांच शुरू

Summer Express, कुरुक्षेत्र। जिला जेल कुरुक्षेत्र के अंदर मोबाइल फोन के इस्तेमाल से बनाए गए कैदियों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का मामला सामने आया है। इस पूरे प्रकरण का खुलासा अंबाला पुलिस की जांच के दौरान हुआ, जिसमें यह पुष्टि हुई कि वायरल वीडियो वास्तव में कुरुक्षेत्र जेल परिसर के भीतर ही रिकॉर्ड किए गए थे।

पुलिस जांच के अनुसार, ये वीडियो 30 दिसंबर 2024 को इंस्टाग्राम पर अपलोड किए गए थे। इन्हें बंबीहा गैंग से जुड़े आरोपी दिलबर ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी से पोस्ट किया था, जबकि उसके साथी अंकित ढांडा ने इन्हें आगे साझा किया। दिलबर के खिलाफ हत्या, लूट, अपहरण और आर्म्स एक्ट जैसे कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

जांच में सामने आया कि दिलबर ने जेल के भीतर के दृश्य दिखाकर युवाओं को अपराध की ओर आकर्षित करने और गैंग की छवि को बढ़ाने का प्रयास किया। इसी आधार पर अंबाला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 नवंबर 2025 को उसे गिरफ्तार किया था।

बाद में वीडियो का मिलान जेल रिकॉर्ड से किया गया, जिससे स्पष्ट हुआ कि ये दृश्य केंद्रीय जेल अंबाला के नहीं बल्कि जिला जेल कुरुक्षेत्र के हैं। रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी दिलबर वर्ष 2023 से 2024 तक कुरुक्षेत्र जेल में बंद रहा था।

इसके बाद अंबाला पुलिस ने केस से संबंधित रिपोर्ट कुरुक्षेत्र पुलिस को भेज दी। मामले में थाना शहर थानेसर में दिलबर और अंकित ढांडा के खिलाफ नया केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, वीडियो में जेल बैरक के भीतर 7 से 8 कैदी नजर आ रहे हैं। फिलहाल यह जांच की जा रही है कि जेल के अंदर मोबाइल फोन कैसे पहुंचा और इस पूरे नेटवर्क में किन लोगों की भूमिका रही। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

हिमाचल कैबिनेट के अहम निर्णय: भूमिहीनों को राहत, स्वास्थ्य सेवाओं में बड़े पैमाने पर भर्ती,हिमकेयर का दायरा बढ़ा

Summer express/शिमला, संजू -: मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। कैबिनेट ने भूमिहीन परिवारों, सीमांत किसानों, कर्मचारियों और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े कई प्रस्तावों को मंजूरी देकर आम जनता को बड़ी राहत देने का प्रयास किया है।सबसे महत्वपूर्ण निर्णय सरकारी भूमि पर लंबे...

राजस्थान में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई, एक दिन में 4,869 वाहनों के खिलाफ एक्शन

Summer express, राजस्थान  | राजस्थान में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस ने व्यापक स्तर पर विशेष प्रवर्तन अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान एक ही दिन में 4,869...

पंजाब में स्मार्ट राशन कार्ड वितरण की शुरुआत, लाभार्थियों को मिलेगा अतिरिक्त खाद्य सहायता पैकेज

Summer express, फिरोजपुर। पंजाब सरकार ने राज्य के पात्र और पंजीकृत परिवारों को नए स्मार्ट राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी कड़ी में फिरोजपुर शहरी विधानसभा क्षेत्र के गांव दुलची में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने लाभार्थी परिवारों को स्मार्ट राशन कार्ड वितरित कर अभियान का...

वन्यजीवों के लिए वरदान बनी समाजसेवियों की पहल,सूखे तालाबों में फिर पहुंचा पानी

Summer express/नूरपुर ,संजीव -: भीषण गर्मी के इस दौर में जहां इंसान खुद को गर्मी से बचाने के उपाय खोज रहा है, वहीं कुछ संवेदनशील समाजसेवी जंगलों में रहने वाले बेजुबान जीवों की प्यास बुझाने के लिए आगे आए हैं। विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के भदरौआ, लोदवां, टिपरी और महकड़ सहित आसपास के वन क्षेत्रों में...

ब्यास में लापता हे युवक का शव हुआ बरामद,पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा

कुल्लू/ मनमिंदर -:जिला कुल्लू के भुंतर में ब्यास नदी में डूबने के कारण एक युवक की मौत हो गई है। वहीं पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस की टीम ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस की टीम ने मामला...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.