Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बिजली बकाएदारों पर सख्ती, अनिल विज ने वसूली तेज करने के दिए आदेश

Summer Express, चंडीगढ़। हरियाणा में बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं पर अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। राज्य के बिजली मंत्री अनिल विज ने अधिकारियों को 8247 करोड़ रुपये की लंबित बिजली बिल वसूली में तेजी लाने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं।

बिजली विभाग की समीक्षा बैठक में बताया गया कि प्रदेश में कुल 8247 करोड़ रुपये की वसूली लंबित है, जिसमें उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के 3573 करोड़ रुपये और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के 4674 करोड़ रुपये शामिल हैं। इसके अलावा सरकारी विभागों पर भी 585 करोड़ रुपये का बकाया है।

सरकारी विभागों पर बकाया राशि में उत्तर हरियाणा निगम के 319 करोड़ रुपये और दक्षिण हरियाणा निगम के 266 करोड़ रुपये शामिल हैं। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वसूली अभियान को प्राथमिकता के आधार पर तेज किया जाए।

अनिल विज ने यह भी कहा कि जिन उपभोक्ताओं पर पुराना बकाया लंबित है और उन्होंने उसी संपत्ति पर नया बिजली कनेक्शन ले लिया है, उनके खिलाफ नियम-8 के तहत कार्रवाई की जाए और चार्जशीट दाखिल की जाए। ऐसे कुल 3224 मामलों की पहचान की गई है, जिनमें उत्तर और दक्षिण हरियाणा बिजली निगम के उपभोक्ता शामिल हैं।

इस काम के लिए तीन सदस्यीय विशेष टीमें गठित करने के निर्देश दिए गए हैं, जिन्हें तीन महीने के भीतर कार्रवाई पूरी करनी होगी।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अगले एक वर्ष के भीतर प्रदेश के सभी सरकारी भवनों पर सोलर सिस्टम लगाए जाएंगे, ताकि हरियाणा को ऊर्जा क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाया जा सके।

इसके साथ ही पीएम सूर्य घर योजना के तहत अधिकतम पात्र परिवारों को लाभ पहुंचाने पर जोर दिया गया। इस योजना के लिए 200 करोड़ रुपये का रिवाल्विंग फंड भी बनाया गया है।

मंत्री विज ने कहा कि जिस अधिकारी के क्षेत्र में सबसे अधिक सोलर सिस्टम लगाए जाएंगे, उसे सम्मानित किया जाएगा। बैठक में राज्य भर के वरिष्ठ बिजली अधिकारी और विजिलेंस विंग के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.