Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में बेमौसमी बारिश,बर्फबारी और ओलावृष्टि से किसानों की फसलें तबाह

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में बीते एक सप्ताह से जारी बेमौसमी बारिश- बर्फबारी,ओलावृष्टि और आंधी तूफ़ान ने किसानों की कमर तोड़ दी है। शिमला, कुल्लू, मंडी, सोलन और किन्नौर जिलों में सेब, गेहूं, जौ, मटर और स्टोन फ्रूट्स की तैयार फसल को 40% से 60% तक नुकसान पहुंचा है।शिमला और कुल्लू के ऊंचाई वाले इलाकों में फ्लावरिंग स्टेज पर ओले गिरने से फूल झड़ गए। मंडी, बिलासपुर, कांगड़ा और हमीरपुर में कटाई के लिए तैयार गेहूं की फसल खेतों में ही बिछ गई। 

सेब बागवानों ने कहा कि “पिछले साल सूखा, इस बार ओले पड़ने से बागवानों की फसलें खराब हुई है। साल भर की कमाई पर पानी फिर गया है ऐसे में किसानों बागवानों ने सरकार से आंकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है।किसान नेता व बागवान हरीश चौहान का कहना है कि बार-बार मौसम की मार झेल रहे किसानों के लिए मौसम आधारित फसल बीमा योजना का लाभ भी नहीं मिल रहा है। बीमा कंपनियां नुकसान के बाद किसानों बागवानों को समय पर पैसे का भुगतान नहीं कर रही है जिससे बागवानों भारी नुक़सान उठाना पड़ रहा है। सरकार बीमा कंपनियां पर नकेल कसे ताकि बागवानों को इसका लाभ मिल सके।

वहीं राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा है कि बेमौसमी बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि से किसानों बागवानों को नुकसान हुआ है। फिलहाल विभाग को आंकलन करने के आदेश दे दिए गए हैं लेकिन वर्तमान में मुआवजा राशि बेहद कम है जिसे बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार से आग्रह किया जाएगा। फसल बीमा योजना के माध्यम से किसान बागवान इस तरह की प्राकृतिक आपदाओं से कुछ हद तक राहत ले सकते हैं और बीमा कंपनियां अगर किसानों बागवानों को मुआवजा राशि समय पर अदा नहीं करेगी तो उन पर सरकार कारवाई अमल में लाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.