Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

छपराहन में तेंदुए का हमला,4 मवेशी मारे गए: गौशाला में घुसकर 2 बछिया और 2 भेड़ों को बनाया शिकार

मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के छपराहन गांव में तेंदुए के हमले से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। बीती रात एक तेंदुए ने चंद्रमणि की गौशाला में घुसकर दो बछिया और दो भेड़ों को मार डाला। हालांकि, गौशाला में बंधी गाय सुरक्षित बच गई।

चंद्रमणि के परिवार के सदस्य रविवार सुबह करीब 6 बजे जब रोजाना की तरह गौशाला पहुंचे और दरवाजा खोला, तो अंदर का मंजर देखकर हैरान रह गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तेंदुआ गौशाला की छत के रास्ते अंदर घुसा था और उसने इस वारदात को अंजाम दिया।चंद्रमणि ने बताया कि उनकी गौशाला घर से मात्र एक मिनट की दूरी पर है। शनिवार शाम करीब 7 बजे उन्होंने मवेशियों को चारा डालकर घर चले गए थे। सुबह दूध निकालने के लिए गौशाला पहुंचने पर घटना का पता चला। इस हमले में उन्हें लगभग 1 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने गांव में बच्चों के स्कूल आने-जाने के रास्ते पर तेंदुए की मौजूदगी को लेकर चिंता व्यक्त की और क्षेत्र में जल्द पिंजरा लगाने की मांग की।

ग्राम पंचायत छपराहन के पूर्व प्रधान दिनेश ठाकुर ने भी इस घटना पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि तेंदुए के आतंक से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। उन्होंने सरकार से पीड़ित चंद्रमणि को उचित मुआवजा देने की मांग की है और वन विभाग से गांव में जल्द पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की अपील की है।ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटना पहली बार सामने आई है, जिससे लोग भयभीत हैं। उन्होंने प्रशासन से जल्द ठोस कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.