Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गैंगस्टर इंद्रजीत यादव के प्रत्यर्पण में तेजी, हरियाणा STF ने गृह मंत्रालय को भेजे दस्तावेज

Summer Express , गुरुग्राम । गैंगस्टर इंद्रजीत यादव के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया अब तेजी पकड़ती नजर आ रही है। हरियाणा स्पेशल टास्क फोर्स ने इस मामले में आवश्यक दस्तावेज गृह मंत्रालय को भेज दिए हैं और आगे की कानूनी प्रक्रिया पर काम जारी है।

एसटीएफ के आईजी सतीश बालन के अनुसार, इंद्रजीत यादव को दुबई में डिटेन किया गया है और भारतीय एजेंसियों के साथ समन्वय में उसकी वापसी की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि केवल इंद्रजीत ही नहीं, बल्कि कई अन्य वांछित अपराधियों को भी विभिन्न देशों में ट्रैक कर गिरफ्तार किया गया है।

आईजी ने जानकारी दी कि गैंगस्टर वेकेंट गर्ग को जॉर्जिया में और लवप्रीत को अर्मेनिया में गिरफ्तार किया गया है। इन सभी मामलों में आवश्यक दस्तावेजी कार्रवाई पूरी की जा रही है और जल्द ही प्रत्यर्पण की प्रक्रिया के तहत इन्हें भारत लाने की तैयारी है।

दुबई में इंद्रजीत यादव की गिरफ्तारी को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि वहां की अथॉरिटी ने भारतीय एजेंसियों को आधिकारिक रूप से डिटेन की जानकारी दी है और प्रत्यर्पण से जुड़े दस्तावेज भी मांगे गए हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि हरियाणा STF ने दो दिन पहले ही गृह मंत्रालय को सभी जरूरी कागजात भेज दिए हैं और प्रक्रिया अब अंतिम चरणों की ओर बढ़ रही है। सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि एजेंसियां केवल आधिकारिक जानकारी पर ही काम कर रही हैं।

आईजी के अनुसार, यह पूरी प्रक्रिया अंतरराष्ट्रीय नियमों और कानूनी प्रोटोकॉल के तहत चल रही है और किसी भी अपराधी को वापस लाने के लिए निर्धारित प्रत्यर्पण प्रक्रिया का पालन किया जाता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.