Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोनीपत के बिधल गांव में मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने पत्नी संग खेतों में की लामणी

Summer express,सोनीपत  | सोनीपत जिले के गांव बिधल में एक अनोखा दृश्य देखने को मिला, जब हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा अपनी पत्नी डॉ. रीटा शर्मा के साथ सीधे खेतों में पहुंच गए और किसानों के साथ फसल कटाई (लामणी) में हिस्सा लिया। मंत्री दंपति ने खेत में काम कर रही महिला मजदूरों के साथ मिलकर गेहूं की कटाई की और ग्रामीण जीवन से जुड़ाव का संदेश दिया।

जानकारी के अनुसार, मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ‘गांव चलो, बस्ती चलो’ अभियान के तहत सोनीपत के सलारपुर माजरा गांव में आयोजित कार्यक्रम के बाद लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने हाल ही में हुई आंधी और बारिश से फसलों को हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए अचानक अपना काफिला गांव बिधल की ओर मोड़ दिया। यहां वे सीधे किसान अजीत के खेत में पहुंचे।

खेत में उस समय मजदूर महिलाएं पुष्पा और पूनम फसल की कटाई कर रही थीं। मंत्री ने न केवल खेत में जाकर कार्य का निरीक्षण किया, बल्कि खुद भी उनके साथ लामणी कर कृषि कार्य में भागीदारी की। इसके बाद मंत्री दंपति ने किसान परिवार के साथ खेत किनारे बैठकर भोजन भी किया, जिससे ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

इस मौके पर डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि मिट्टी से जुड़ाव ही असली मेहनत और प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति खेत, किसान और हरियाणा से प्रेम करता है, उसके लिए खेत में उतरकर काम करना एक सहज भाव बन जाता है।

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दोनों ही किसान परिवारों से जुड़े हैं और सरकार लगातार किसानों के हित में काम कर रही है। मंत्री ने स्पष्ट किया कि मंडियों में गेहूं की खरीद प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और सरकार का लक्ष्य है कि किसी भी किसान को परेशानी न हो।

उन्होंने दोहराया कि राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है कि हर एक दाना गेहूं न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदा जाएगा और खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सुचारू बनाया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.