Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कहीं राहत, कहीं आफत: यूपी-बिहार में हीटवेव का अलर्ट, दिल्ली में मौसम सुहावना रहने के आसार

Summer Express,नई दिल्ली। देशभर में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कहीं गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान कर रखा है तो कहीं बारिश और बादलों से राहत मिल रही है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहने की संभावना है, जबकि उत्तर प्रदेश और बिहार में हीटवेव का असर देखने को मिल सकता है।

दिल्ली-एनसीआर में राहत के आसार

दिल्ली और आसपास के इलाकों में दिनभर हल्के बादल छाए रह सकते हैं। तेज धूप से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार से एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी होगी और गर्मी तेज हो जाएगी। अनुमान के अनुसार अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना भी जताई गई है।

यूपी में लू का अलर्ट, गर्मी बढ़ेगी

उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा और बारिश की गतिविधियां कम हो जाएंगी। हालांकि तेज हवाओं के बीच कई जिलों में दोपहर के समय लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। मेरठ, आगरा, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, अयोध्या, बरेली समेत कई जिलों में गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर सकती हैं।

बिहार में भी बढ़ेगा तापमान

बिहार में भी मौसम शुष्क रहने की संभावना है और तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, भागलपुर समेत कई जिलों में गर्मी का असर तेज रहेगा। मौसम विभाग ने लोगों को लू और डिहाइड्रेशन से बचाव की सलाह दी है।

पहाड़ी राज्यों में बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है। नैनीताल, चमोली, शिमला, कुल्लू, कांगड़ा सहित कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं जम्मू-कश्मीर में कई जिलों में तेज बारिश और गरज-चमक के साथ हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि देश में मौसम का यह उतार-चढ़ाव अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है, जिससे कहीं राहत तो कहीं आफत की स्थिति बनी रहेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सेवा संकल्प के साथ आज से फील्ड में सरकार, हर लाभार्थी के घर जलेगा आशीर्वाद का दीया

Summer express, मोनिका रावत ,चंडीगढ़ I प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन की सेवा-यात्रा तथा विकसित भारत के संकल्प को जनभागीदारी से आगे बढ़ाने के लिए वीरवार से हरियाणा में पूरी सरकार और भाजपा संगठन फील्ड में दिखाई देगा। 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के पहले दिन सरकारी योजनाओं...

द्वारका एक्सप्रेस-वे तक होगा गुरुग्राम मेट्रो परियोजना का विस्तार

Summer express,मोनिका रावत ,चंडीगढ़ I 5453 करोड़ रुपये की गुरुग्राम मेट्रो परियोजना निर्धारित योजना के अनुसार आगे बढ़ रही है। मिलेनियम सिटी सेंटर को साइबर सिटी से जोड़ने के साथ-साथ परियोजना का विस्तार द्वारका एक्सप्रेस-वे तक किया जाएगा। सरकारी भूमि के उपयोग के लिए कार्य अनुमति मिलने के बाद साइट पर कार्य शुरू हो गया...

करनाल भाजपा विधायक को AK-47 से हत्या की धमकी, रिटायर्ड प्रिंसिपल गिरफ्तार

summer express , करनाल। भाजपा विधायक जगमोहन आनंद और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने रिटायर्ड सरकारी स्कूल प्रिंसिपल ईश्वर सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने 27 अगस्त को डाक के माध्यम से विधायक के नाम धमकी भरा पत्र भेजा था। आरोपी को...

धान खरीद पर किसानों का आंदोलन टला, 20 सितंबर तक खरीद शुरू कराने का प्रशासन का आश्वासन

summer express , कुरुक्षेत्र। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) की ओर से शाहाबाद अनाज मंडी में बुधवार को बुलाई गई प्रदेश स्तरीय बैठक प्रशासन के आश्वासन के बाद फिलहाल स्थगित कर दी गई। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने किसानों को भरोसा दिलाया कि धान की सरकारी खरीद 20 सितंबर तक शुरू कराने के लिए पत्र लिखा...

दाड़लाघाट ब्लॉक सीएचसी और जयनगर PWD सब डिवीजन सहित सभी बंद संस्थानों को तुरंत बहाल करे सरकार-:भाजपा

Summer express/सोलन, भूपेंद्र-:भाजपा सोलन के जिलाध्यक्ष रत्न सिंह पाल ने प्रदेश सरकार से अर्की विधानसभा क्षेत्र में बंद किए गए विभिन्न सरकारी संस्थानों को पुनः बहाल करने की मांग उठाई है। उन्होंने विशेष रूप से दाड़लाघाट विकास खंड, जयनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और जयनगर लोक निर्माण विभाग के सब-डिवीजन को दोबारा शुरू करने की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.