Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

उचाना कबड्डी प्रतियोगिता में हरियाणा-राजस्थान का दबदबा, रोमांचक मुकाबले जारी

Summer express,जींद |  हरियाणा के जींद जिले के उचाना क्षेत्र में चल रही तीन दिवसीय नेशनल लेवल कबड्डी प्रतियोगिता ने खेल प्रेमियों को रोमांचित कर दिया है। 40 फूटा स्थित बाबा प्रेमनाथ खेल अकादमी में आयोजित इस प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दमखम, तकनीक और बेहतरीन तालमेल का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे देखकर दर्शक भी रोमांचित हो उठे।

प्रतियोगिता में हरियाणा और राजस्थान की टीमों का दबदबा देखने को मिला। लड़कों के वर्ग में हरियाणा ने महाराष्ट्र को हराकर शानदार जीत दर्ज की, वहीं लड़कियों के वर्ग में राजस्थान ने गुजरात को मात दी। एक अन्य मुकाबले में हरियाणा ने हिमाचल प्रदेश को 21 अंकों के बड़े अंतर से हराकर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की।

कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया (KFI) के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर के 21 राज्यों की 42 टीमें हिस्सा ले रही हैं। लड़कों और लड़कियों दोनों वर्गों के मुकाबले समानांतर रूप से चार मैट पर खेले जा रहे हैं। खिलाड़ियों के ठहरने के लिए पालवां चबूतरा, ब्राह्मण धर्मशाला और स्थानीय स्कूलों में विशेष व्यवस्था की गई है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सर्व जातीय दाड़न खाप के प्रधान रणधीर श्योकंद ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि कबड्डी ग्रामीण भारत की पहचान है, जो अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बना चुकी है। उन्होंने घोषणा की कि राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को खाप की ओर से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि यहां बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली टीमें आगामी एशियन कबड्डी लीग के लिए भी चयनित हो सकती हैं।

मैदान पर कड़े मुकाबलों के बीच दो मैच टाई भी रहे। लड़कों के वर्ग में लद्दाख और मध्य प्रदेश का मुकाबला 28-28 अंकों पर बराबरी पर समाप्त हुआ, जबकि लड़कियों के वर्ग में बिहार और दिल्ली का मैच 17-17 अंकों के साथ ड्रॉ रहा।

प्रतियोगिता में कुछ मैचों में वॉकओवर भी देखने को मिला। लड़कों के वर्ग में तमिलनाडु की टीम समय पर नहीं पहुंच सकी, जिसके चलते पंजाब को विजेता घोषित किया गया। अन्य मुकाबलों में गुजरात ने जम्मू-कश्मीर को 11 अंकों से, गोवा ने झारखंड को 10 अंकों से और मणिपुर ने त्रिपुरा को 17 अंकों से हराया। लड़कियों के वर्ग में पंजाब ने मध्य प्रदेश को 36 अंकों के बड़े अंतर से, ओडिशा ने हिमाचल को 19 अंकों से और दिल्ली ने लद्दाख को 27 अंकों से पराजित किया।

आयोजन के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन के साथ-साथ महिला खिलाड़ियों की बढ़ती भागीदारी की भी सराहना की गई। आयोजकों ने कहा कि अब बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं और खेलों में उनका योगदान लगातार बढ़ रहा है। इस अवसर पर केएफआई टेक्निकल चेयरमैन महावीर, प्रदीप पालवां और कई खाप पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अशोक अरोड़ा का सरकार पर हमला, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म कराने की मांग

summer express , चंडीगढ़ (अंकुर कपूर)। कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने हरियाणा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों से तत्काल बातचीत कर उनकी समस्याओं का समाधान करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार को अपनी हठधर्मिता छोड़कर कर्मचारियों के साथ बातचीत करनी चाहिए, ताकि लंबे समय से चल...

पंचकूला-सहारनपुर हाईवे के पास युवती का शव मिला, हत्या की आशंका

Summer express, यमुनानगर। पंचकूला-सहारनपुर हाईवे पर रुहला खेड़ी गांव के पास बुधवार सुबह खेतों में पानी की डोल से करीब 30 से 32 वर्षीय युवती का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवती के शरीर पर केवल अंतःवस्त्र थे, जबकि आसपास उसके अन्य कपड़े नहीं मिले। उसके गले में मंगलसूत्र और पैरों...

सतपाल रायजादा का तंज—नेता अपने बच्चों को उन्हीं स्कूलों में पढ़ाएं, जिनकी शिक्षा व्यवस्था की बात करते हैं; बोले- वैज्ञानिक सोच से आगे बढ़ना जरूरी

Summer express/ऊना /राकेश -: ऊना में आयोजित इंटर कॉलेज क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप का समापन हो गया। समापन समारोह में ऊना सदर से कांग्रेस के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रतियोगिता में प्रदेश के 21 कॉलेजों से 170 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। समारोह के दौरान विजेता और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...

दो रातों में जीवंत होती है डगेली परंपरा,कृष्ण जन्म और हिमाचली देव संस्कृति से जुड़ा है नाता

सोलन/चंद्रिका। हिमाचल प्रदेश की पहचान केवल इसकी प्राकृतिक सुंदरता से ही नहीं, बल्कि यहां की समृद्ध देव संस्कृति, लोकपरंपराओं, लोकगाथाओं और लोकनाट्य परंपराओं से भी है। इसी सांस्कृतिक विरासत की एक विशिष्ट कड़ी महासुवी क्षेत्र में प्रचलित डगेली नाच है। यह अनूठी स्वांग नृत्य परंपरा भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और उनकी बाल लीलाओं से जुड़ी...

अहमदाबाद में ऑनर किलिंग का आरोप, पिता-भाई ने युवती की हत्या कर हादसा रचा

summer express , अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद के सरखेज इलाके में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने 22 वर्षीय युवती सोफिया फारूक की हत्या के आरोप में उसके पिता और भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर युवती की हत्या करने के बाद वारदात...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.