Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में मंत्रियों के दौरे से पहले विधायक व जिलाध्यक्षों को सूचना देना अनिवार्य

Summer express, चंडीगढ़  | हरियाणा में अब मंत्रियों के फील्ड दौरों को लेकर नया प्रोटोकॉल लागू किया गया है, जिसके तहत किसी भी जिले या विधानसभा क्षेत्र में जाने से पहले संबंधित मंत्री को स्थानीय भाजपा विधायक और जिला अध्यक्ष को पहले से सूचना देना अनिवार्य होगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यह निर्देश पार्टी अनुशासन और आपसी समन्वय को मजबूत करने के उद्देश्य से जारी किए हैं।

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में चंडीगढ़ स्थित उनके आवास पर हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में यह मुद्दा प्रमुख रूप से उठा। बैठक में कई विधायकों ने शिकायत की कि मंत्रियों के अचानक दौरे से उन्हें कार्यक्रमों की जानकारी नहीं मिलती, जिससे संगठनात्मक तालमेल प्रभावित होता है और कार्यकर्ताओं में असंतोष की स्थिति बनती है।

विधायकों ने यह भी कहा कि कई बार उन्हें मंत्रियों के कार्यक्रमों की जानकारी स्थानीय कार्यकर्ताओं या अन्य माध्यमों से मिलती है, जिससे असहज स्थिति पैदा होती है। इस पर मुख्यमंत्री ने सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया कि अब सभी मंत्रियों को अपने दौरों की पूर्व सूचना विधायक और जिला अध्यक्षों को देना अनिवार्य होगा, ताकि सभी कार्यक्रमों में समन्वय बना रहे।

मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि मंत्रियों को अपने दौरे के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और संगठन के पदाधिकारियों से नियमित संवाद बनाए रखना चाहिए और समय मिलने पर पार्टी कार्यालयों का भी दौरा करना चाहिए।

बैठक में आगामी शहरी निकाय चुनावों और पंचायत उपचुनावों की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों और विधायकों को जमीनी स्तर पर सक्रिय रहकर चुनावी तैयारियों को मजबूत करने के निर्देश दिए। इसके अलावा महिला आरक्षण और संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़े मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...

चिंतपूर्णी में उमड़ा आस्था का सैलाब, माधो टीला तक पहुंची श्रद्धालुओं की कतार

Summer express, चिंतपूर्णी। विकास शर्मा। धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में रविवार को माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंजाब समेत पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। भीड़ बढ़ने के कारण मंदिर में दर्शनों के लिए लगी डबल लाइन ओल्ड बस स्टैंड को...

कारगिल विजय दिवस पर जसवां प्रागपुर में कार्यक्रम, 500 से अधिक पूर्व सैनिकों ने कराया पंजीकरण

Summer express, जसवां प्रागपुर। राकेश शर्मा। भाजपा जसवां प्रागपुर मंडल की ओर से रविवार को चिंतपूर्णी के समीप गंगोट पंचायत के मोइन स्थित एक निजी पैलेस में कारगिल विजय दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जसवां प्रागपुर के विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम सिंह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.