Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अबोहर में भीषण धमाका: घर की दुकानों में विस्फोट से छत व शटर उड़े, तीन लोग गंभीर झुलसे

Summer express, अबोहर  | पंजाब के अबोहर स्थित पटेल पार्क के पास रात उस समय दहशत फैल गई जब एक घर में बनी दुकानों में अचानक जोरदार धमाका हो गया। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि दुकानों के शटर उड़ गए और घर की छत को भी नुकसान पहुंचा। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

धमाके के तुरंत बाद आग भी भड़क उठी, जिसकी चपेट में आकर तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों में पूजा नामक युवती करीब 80 प्रतिशत तक झुलस गई, जबकि उसकी मां नीलम और भाई दीपक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा सामने स्थित ढाबा संचालक और एक ग्राहक भी हादसे में घायल हुए हैं।

सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर रूप से झुलसे मरीजों को फरीदकोट रेफर कर दिया गया।

प्रारंभिक जांच में अधिकारियों ने बताया कि दुकान में रखे जनरेटर से निकली चिंगारी आग का कारण हो सकती है। बताया जा रहा है कि वहां गन्ने का रस निकालने के लिए जनरेटर का उपयोग किया जा रहा था। आग लगने के बाद गैस जैसी सामग्री मौजूद होने से विस्फोट और अधिक तीव्र हो गया।

हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि धमाके की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि केवल जनरेटर को कारण मानना संभव नहीं लगता। शुरुआत में सिलेंडर फटने की आशंका भी जताई गई थी, लेकिन जांच में सामने आया कि पास रखे सिलेंडर सुरक्षित थे और उनका हादसे से कोई संबंध नहीं है।

पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई हैं और विस्फोट के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.